फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिषेक की फिल्म देख अमिताभ बच्चन ने की तारीफ, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Fri, 16 Apr 2021 07:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Apr 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan on his performance on The big Bull users trolled
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को अक्सर कई सितारों के शानदार परफॉर्मेंस पर वाहवाही करते देखा गया है। ऐसे में जब बात उनके बेटे अभिषेक की हो तो वो भला कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर अभिषेक की काफी तारीफ की जा रही है। वहीं अब खुद अमिताभ ने भी अपने बेटे अभिषेक के लिए एक गर्व से भरा पोस्ट किया है। उन्होंने खुद को प्राउड पापा बताया है।

Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan on his performance on The big Bull users trolled
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन के पोस्ट को बिग बी ने साझा करते हुए लिखा, 'WHTCTW वेलडन बडी। एक पिता का गर्व'। इससे पहले भी बिग बी ने अपनी और अभिषेक की एक तस्वीर साझा कर लिखा था,
'जब आपके बेटे को आपके जूते आने लगे तो वो बस आपका बेटा नहीं रह जाता है बल्कि दोस्त बन जाता है'। अभिषेक अपने पिता के हमेशा से करीब रहे हैं और अमिताभ भी अभिषेक को बेटे नहीं बल्कि दोस्त की तरह ही मानते हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan on his performance on The big Bull users trolled
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' डिज्नी हॉटस्टार पर साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इस फिल्म को दर्शकों से मिले भरपूर प्यार के लिए अभिषेक ने धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंनें कहा बड़ा सोचो तो आपने द बिग बुल को सबसे बड़ा धमाका बना दिया। आपके प्यार के लिए शुक्रिया'।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan on his performance on The big Bull users trolled
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : Social Media

हालांकि जहां कई लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई तो वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें बिग बुल कुछ खास अच्छी नहीं लगी। ऐसे में यूजर्स अमिताभ के पोस्ट पर अभिषेक को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या बना दिया'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यों झूठी तारीफ कर रहे हो'।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan on his performance on The big Bull users trolled
द बिग बुल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि द बिग बुल स्टॉक मार्केट के सबसे बड़े घोटाले पर आधारित कहानी है जो हर्षद मेहता से जुड़ी है। इससे पहले हाल ही में वेब सीरीज 'स्कैम 1992' रिलीज हुई थी जिसमें प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का किरदार निभाया था। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था।  ऐसे में लोग अभिषेक की फिल्म की तुलना इस सीरीज से कर रहे हैं। फिल्म में इलियाना, सोहम शाह और निकिता ने भी अहम भूमिका निभाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed