फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan Property: दोनों बच्चों में बराबर बंटेगी बिग बी की संपत्ति, आधे की हकदार होंगी बेटी श्वेता?

Fri, 01 Dec 2023 04:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Dec 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Property To Be Equally Split Between both children son Abhishek daughter Shweta as per report
श्वेता बच्चन-अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन यूं तो अपने कमाल के अभिनय और सिनेमा को लेकर चर्चा में रहते हैं। मगर, फिलहाल वे खबरों में हैं अपनी प्रॉपर्टी को लेकर। बिग बी के पास संपत्ति की कमी नहीं। अभिनेता का कद जितना ऊंचा है, उतनी अथाह संपत्ति के वे मालिक हैं। बीते दिनों बिग बी ने अपना जूहू वाला बंगाल 'प्रतीक्षा' अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को तोहफे में दिया। ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद से ही प्रशंसक ये जानने के लिए उत्साहिता हैं कि महानायक की पूरी संपत्ति का बंटवारा किस तरह होगा। पूरी संपत्ति पर बेटे अभिषेक बच्चन का हक होगा या श्वेता बच्चन भी हकदार होंगी? इसका जवाब काफी पहले खुद बिग बी ने ही दे दिया था। आइए जानते हैं...

Amitabh Bachchan Property To Be Equally Split Between both children son Abhishek daughter Shweta as per report
अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा - फोटो : instagram:amitabhbachchan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन 2800 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। इस संपत्ति का वे श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच बराबर बंटवारा करेंगे। बता दें कि क्विज शो केबीसी के मंच पर एक बार खुद अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उनकी पूरी प्रॉपर्टी सिर्फ बेटे अभिषेक बच्चन की नहीं होगी। शो के दौरान बिग बी ने कहा था, 'जब हम नहीं रहेंगे तो जो कुछ भी थोड़ा बहुत हमारे पास है वो हमारी संतान का है। हमारा एक बेटा और एक बेटी है। दोनों में बराबर-बराबर बंटेगा'।

Amitabh Bachchan Property To Be Equally Split Between both children son Abhishek daughter Shweta as per report
अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा वर्ष 2022 में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट भी किया था, जो काफी वायरल हुआ था। दरअसल, बिग बी ने अपने पिता और दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां साझा की थीं। उन्होंने लिखा था, 'मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे'! -हरिवंश राय बच्चन। बिग बी ने बेशक स्पष्ट रूप से कुछ न कहा हो, लेकिन उन्होंने ये संकेत तो दे ही दिया था कि वे बेटे और बेटी को एक समान मानते हैं और संपत्ति का बंटवारा भी इसी आधार पर करेंगे।
Celebs: कैमरे से घिरे रहने वाले इन सितारों ने अब तक छुपा रखा है अपने बच्चों का चेहरा, बरतते हैं पूरी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Property To Be Equally Split Between both children son Abhishek daughter Shweta as per report
जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी बेटी को जो बंगला (प्रतीक्षा) गिफ्ट किया है, मीडिया रिपोर्ट्स में उसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि श्वेता बच्चन की शादी निखिल से हुई है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे- नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा हैं। अगस्त्य इसी महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रहे हैं।
Animal Public Review: रणबीर की 'एनिमल' फैंस को कैसी लगी, सामने आया पब्लिक रिव्यू

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Property To Be Equally Split Between both children son Abhishek daughter Shweta as per report
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'घूमर' रिलीज हुई। अभिषेक की शादी ऐश्वर्या राय से हुई है और दोनों के एक बेटी आराध्या बच्चन हैं। अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि 2898 एडी' उनकी आगामी फिल्म है। इसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Furiosa: जॉर्ज मिलर की फ्यूरियोसा का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, घर वापसी के लिए जद्दोजहद करती दिखीं आन्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed