फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जारी जंग के बीच अमिताभ बच्चन को सता रहा अकेलापन, पिता को याद कर साझा किया वीडियो

Sun, 26 Jul 2020 09:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan remember his father and writer Harivansh Rai Bachchan during battle with Coronavirus in Nanavati Hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। करीब दो हफ्ते पहले उन्हें, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। ऐसे में यह सभी अस्पताल में भर्ती अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं अस्पताल में रहते हुए अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से अपने पिता और मशहूर लेखक डॉ. हरिवंश राय बच्चन की याद आई है। 

Amitabh Bachchan remember his father and writer Harivansh Rai Bachchan during battle with Coronavirus in Nanavati Hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वह फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद दिया है। अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियों में बिग बी हाथों में किताब लिए पढ़ते नजर आ रहे हैं। 

Amitabh Bachchan remember his father and writer Harivansh Rai Bachchan during battle with Coronavirus in Nanavati Hospital
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने पिता के लिए पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बाबूजी की कविता के कुछ पल। वह इसी तरह गया करते थे कवि सम्मेलनों में। अस्पताल के अकेलेपन में उनकी बहुत याद आती है, और उन्हीं के शब्दों से अपनी सूनी रातों को आबाद करता हूं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan remember his father and writer Harivansh Rai Bachchan during battle with Coronavirus in Nanavati Hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन यह ट्वीट और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महानायक के कई फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन पिता हरिवंश राय बच्चन को याद करते हुए भावुक हो गए थे। याद दिला दें कि हाल ही में पोलैंड की सिटी व्रोकला को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने लेखक हरिवंश राय बच्चन की कविता मधुशाला का पाठ किया। जिसको देखकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan remember his father and writer Harivansh Rai Bachchan during battle with Coronavirus in Nanavati Hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा था, 'इसे सुनकर मेरे आंसू निकल गए, पोलैंड की सिटी व्रोकला को साहित्य के यूनेस्को शहर से सम्मानित किया गया था। आज उन्होंने विश्वविद्यालय भवन की छत पर छात्रों द्वारा बाबूजी की कविता मधुशाला का पाठ किया। वह इससे यह संदेश देना चाहते हैं व्रोकला डॉ. हरिवंश राय बच्चन का शहर है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed