फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाती-पोतों के नाम पर अपनी ड्रेस में ये खास चीज पहनते हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने KBC में किया खुलासा

Wed, 16 Dec 2020 03:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 16 Dec 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals he wear custom cufflinks carrying grandkids
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन अपने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स से दिलचस्प बातें करते हैं और अपनी निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारे खुलासे भी करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट पर अपने बारे में मजेदार खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Amitabh Bachchan reveals he wear custom cufflinks carrying grandkids
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

दरअसल केबीसी 12 में इन दिनों किड्स स्पेशल एपिसोड चल रहे हैं। इस दौरान 11 साल की एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनके कफलिंक के बारे में पूछा। किड्स कंटेस्टेंट्स के इस सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उसके पास अपने जितने भी कफलिंक हैं, उन पर अमिताभ बच्चन के नाती-पोतों का नाम लिखा है। यह सभी कफलिंक महानायक को उनके परिवारवालों ने तोहफे में दिए हैं। 

Amitabh Bachchan reveals he wear custom cufflinks carrying grandkids
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि इस समय उन्होंने अपने नाती अगस्त्य नंदा के नाम का कफलिंक पहना हुआ है। बिग बी ने कहा कि वह अगस्त्या को काफी याद कर रहे हैं। अगस्त्य घर से दूर विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। बात करें अमिताभ बच्चन की श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा की तो उनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। अगस्त्य इंस्टाग्राम पर भी बहुत कम सक्रिय रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals he wear custom cufflinks carrying grandkids
श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा - फोटो : instagram

हालांकि जब कभी वह कोई पोस्ट साझा करते हैं तो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अगस्त्य नंदा का जन्म 23 नवंबर, 2000 को श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के घर हुआ था। वह अमिताभ और जया बच्चन के नाती और अभिषेक बच्चन के भांजे हैं। बच्चन परिवार के अलावा, अगस्त्य का संबंध बॉलीवुड के कपूर परिवार से भी है। अगस्त्य के पिता निखिल नंदा, रितु नंदा (राज कपूर की बेटी) के बेटे हैं। 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reveals he wear custom cufflinks carrying grandkids
अगस्त्य नंदा - फोटो : file photo

कपूर खानदान के घर जब भी कोई फंक्शन होता है तो श्वेता बच्चन सहित बच्चन परिवार को आपने जरूर शामिल होते हुए देखा होगा। अगस्त्य के करियर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड में अगस्त्य का झुकाव निर्देशन और फिल्म मेकिंग की ओर है। अगस्त्य ने कुछ साल पहले अपने दो दोस्तों के साथ एक शॉर्ट फिल्म भी की थी। उन्होंने इसकी पटकथा और निर्देशन किया था। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया था। अन्य स्टार किड्स की तरह अगस्त्य नंदा फिलहाल विदेश में पढ़ रहे हैं। उन्होंने लंदन के सेवेन ओक्स स्कूल से स्नातक किया है।


पढ़ें: Bigg Boss 14: कश्मीरा ने गु्स्से में निक्की तंबोली को कहा, 'मुंह तोड़कर जाऊंगी तेरा', आगे फिर जो हुआ वो...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed