कल यानी 16 नवंबर को अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का बर्थडे था। बिग बी ने ट्विटर पर कई सारे पोस्ट कर अपनी पोती को विश किया। साथ ही शाम को पूरा बच्चन परिवार आराध्या का बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए स्पॉट किया गया।
कार हादसे को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया एक बड़ा खुलासा, सुनकर नहीं होगा यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खुशी के मौके पर अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बुरी खबर भी सामने आई। खबर थी कि पिछले हफ्ते 23वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में जाते समय अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें बिग बी बाल-बाल बच गए।
T 2713 - I am informed by concerned well wishers and media, that I had a close escape from a car accident in Kolkata .. that is incorrect .. there has been no accident .. I am well .. pic.twitter.com/FLUnlRiIH6
कहा गया था कि जिस मर्सडीज कार में वह जा रहे थे, उसका पिछला पहिया अचानक अलग हो गया। राज्य सरकार ने कार उपलब्ध कराने वाली ट्रेवल एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर सफाई मांगी है।
पढ़ें- करिश्मा कपूर की इस तस्वीर ने खोल दिए सारे राज, कपूर खानदान में जल्द बजने वाली है शहनाई
जब ये खबर बिग बी तक पहुंची तो उन्होंने इस बारे में सफाई देते हुए कहा, 'मुझे मेरे शुभचिंतकों से पता चला कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। लेकिन आपको बता दूं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ये खबर गलत है। मैं बिल्कुल ठीक हूं।'
पढ़ें- हिना खान और सपना चौधरी के सामने ही प्रियांक ने उतार दिए कपड़े, शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले
बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के खत्म होने के बाद अब बिग बी अपनी अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में बिग बी कटरीना कैफ और आमिर खान के साथ नजर आएंगे।