फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के 'एम्प्लाई' बनकर अमिताभ ने पोस्ट की ये सेल्फी, जानिए 'बादशाह' के लिए क्या कह रहे 'शहंशाह'

Sun, 24 Feb 2019 10:56 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 24 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share a selfie with shah rukh khan on special shoot of film badla
amitabh bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपस्टार शाहरुख खान जब एक ही जगह हों तो नजारा और भी आकर्षक हो जाता है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ। अमिताभ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख-अमिताभ दोनों साथ-साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। 
amitabh bachchan share a selfie with shah rukh khan on special shoot of film badla
shah rukh khan
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- 'निर्माता और कर्मचारी  ..! ' अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की जोड़ी जब भी परदे पर आती है, कमाल लगती है। दोनों साथ-साथ 'वीर जारा', 'कभी खुशी कभी गम', 'मोहब्बतें', 'भूतनाथ' फिल्म में दिखे थे। 
 

 
amitabh bachchan share a selfie with shah rukh khan on special shoot of film badla
amitabh bachchan
फिल्म 'बदला' के लिए दोनों ने एक वीडियो शूट किया है । शाहरुख इस फिल्म में गेस्ट आर्टिस्ट बनकर आएंगे। फिल्म 'बदला' शाहरुख के रेड चिली प्रोडक्शन्स के अंडर में बनी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share a selfie with shah rukh khan on special shoot of film badla
amitabh bachchan
ऐसा यह पहली बार नहीं है जब इंडस्ट्री के दो दिग्गज पहली बार साथ दिखेंगे। 'बदला' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। ट्रेलर में दिखता है कि तापसी पन्नू पर एक मर्डर का आरोप है। जिसका अपना एक परिवार है, इसमें पति और एक बच्चा शामिल है। 
विज्ञापन
amitabh bachchan share a selfie with shah rukh khan on special shoot of film badla
amitabh bachchan
अमिताभ इस फिल्म में वकील बने हैं। इस थ्रिलर स्टोरी को सुलझाने की दिलचस्प कहानी के बारे में अमिताभ पहले भी कह चुके हैं कि 'बदला' उनके करियर की सबसे अलग तरह की फिल्म साबित होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed