{"_id":"5c08d258bdec2241bb51d9bf","slug":"amitabh-bachchan-share-screen-with-shahrukh-khan-after-10-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर के बाद अब शाहरुख के साथ अमिताभ बच्चन लेंगे 'बदला', 10 साल पहले साथ आए थे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर के बाद अब शाहरुख के साथ अमिताभ बच्चन लेंगे 'बदला', 10 साल पहले साथ आए थे नजर
Thu, 06 Dec 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan and shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बाद अमिताभ बच्चन 'बदला' में नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में अमिताभ 10 साल बाद शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। बिग बी और शाहरुख खान ने एक साथ करीब 9 फिल्मों में काम किया है। पहले खबरें आ रही थीं कि शाहरुख इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे लेकिन सूत्रों के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस नहीं बल्कि एक पूरा किरदार निभाने वाले हैं।
2 of 5
शाहरुख खान
बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' के रिलीज होने के बाद ही 'बदला' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बारे में जब फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष से पूछा गया तो उन्होंने कहा- अगर इस फिल्म में शाहरुख काम कर रहे हैं तो उन्हें अब तक इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। लेकिन खबरें तो यही आ रही हैं कि शाहरुख इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
3 of 5
amitabh and shahrukh
खबर तो ये भी है कि फिल्म के मेकर्स ने शाहरुख के किरदार को विस्तार दे दिया है। इस फिल्म में शाहरुख तापसी पन्नू के पति का किरदार प्ले करते नजर आएंगे। अमिताभ और शाहरुख ने आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भूतनाथ' में काम किया था। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई और इसकी वजह से अमिताभ ठग्स के मेकर्स से नाराज भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
badla
'बदला' अगले साल मार्च में रिलीज हो सकती है। खैर, अगर इस फिल्म में अमिताभ और शाहरुख एक साथ काम कर रहे हैं तो यह यकीनन शाहरुख और अमिताभ के फैंस के लिए ये एक कमाल की खबर है। फिल्म 'बदला' की करें तो यह एक स्पैनिश थ्रिलर मूवी 'कॉन्ट्राटिएम्पो' पर बेस्ड है जो साल 2016 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh and taapsee
फिल्म एक क्राइम थ्रिलर थी। फिल्म को विद्या बालन स्टारर कहानी और कहानी 2 के डायरेक्टर सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। दो साल में यह उनकी दूसरी फिल्म होगी जो अमिताभ बच्चन के साथ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।