अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं। कभी ब्लॉग, फेसबुक या इंस्टाग्राम के जरिए तो कभी ट्वीट के जरिए वह फैंस के लिए कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। हाल ही अमिताभ बच्चन ने अपने हाथ से लिखा हुआ एक नोट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। बिग बी के इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने कुछ ऐसा लिखा कि उनका कमेंट वायरल होने लगा।
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने किया मजेदार कमेंट, लिखा- 'तब शायद आप ऐसा नहीं बोलोगे..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने जो नोट साझा किया है उसमें वह कहते हैं हाथ से लिखने से हम ज्यादा सीखते हैं और संज्ञानात्मक विकास होता है, बजाय कीबोर्ड से लिखने के। इसे साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा कि हाथ से लिखना दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है। वापस हैंडराइटिंग को लाएं, यह दिमाग के लिए अच्छी है। इस पर कार्तिक ने फनी कमेंट किया है।
“Bring back hand writing: its good for the Brain” ~ h
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
इस पर कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'मैं डॉक्टर फैमिली से हूं सर। मेरी हैंडराइटिंग देख के शायद आप ऐसा नहीं बोलोगे।' कार्तिक आर्यन का ये कमेंट खूब पसंद किया जा रहा है। प्रीति जिंटा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'सही बोले अमित जी, मैं भी लिखने के लिए पेन और पेपर का ही इस्तेमाल करती हूं। सीखने का यही एक तरीका है मेरे लिए।'
याद दिला दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन ने शहनाज गिल की तस्वीर पर कमेंट किया था। शहनाज गिल ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'सभी का सम्मान करें।' इस पर कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'जिन्होंने चमगादड़ खाया उनका भी?' कार्तिक आर्यन का ये कमेंट खूब पसंद किया गया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में कार्तिक आर्यन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। न सिर्फ उनके फोटोज बल्कि वीडियोज को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन तो लंबे वक्त से ही सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं।