सब्सक्राइब करें

अभिषेक के जन्मदिन पर इस वजह से इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में जाहिर किए जज्बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Feb 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared Abhishek photo with his grandfather Harivansh Rai Bachchan and Wishes him
अभिषेक के जन्मदिन पर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिषेक बच्चन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। रिफ्यूजी से करियर की शुरुआत करने वाले अभिषेक ने कई यादगार फिल्में दी हैं लेकिन अपने पिता की तरह कामयाबी के लिए आज भी वह तरसते हैं। अभिषेक के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी ब्लॉग लिखकर अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी है।

Trending Videos
Amitabh Bachchan shared Abhishek photo with his grandfather Harivansh Rai Bachchan and Wishes him
अभिषेक अपने दादा जी के साथ - फोटो : बिग बी के ब्लॉग से

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और हरिवंश राय बच्चन की एक तस्वीर ब्लॉग पर शेयर करते हुए लिखा है- धीरे-धीरे सुबह हो रही थी, अभिषेक ने जन्म लिया था, ब्रीच कैंडी अस्पताल में। पूरा दिन घबराहट में निकला था और इनके आने की खुशी भी थी। ये आए और पूरे घर में खुशहाली आई। दादाजी के आशीर्वाद से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared Abhishek photo with his grandfather Harivansh Rai Bachchan and Wishes him
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ ने लिखा- मायने नहीं रखता चाहे कितने भी साल गुजर जाएं, बच्चा हमेशा बच्चा ही रहता है। आज अभिषेक 44 साल के हो गए हैं। लेकिन आज भी उनका वही मासूम चेहरा मैं देखता हूं। इस ब्लॉग में अमिताभ ने उस उदासी और अकेलेपन का भी जिक्र किया जो अपनों को खो देने के बाद होती है। 

Amitabh Bachchan shared Abhishek photo with his grandfather Harivansh Rai Bachchan and Wishes him
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

उन्होंने लिखा- जब आपका दिमाग अलग-अलग चीजों से घिरा हो तो इसे सिर्फ वहीं समझ सकते हैं जिन्होंने कभी ऐसा महसूस किया हो। हालांकि उस वक्त आप चाहते हैं कि सब कुछ छोड़ कर एक सुकून, आरामदायक और शांत जगह पर चले जाएं। अमिताभ ने एक लाइन में अपनी सारी बात कह दी है- 'उस नयन से बह सकी कब इस नयन की अश्रु धारा।' 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared Abhishek photo with his grandfather Harivansh Rai Bachchan and Wishes him
amitabh and abhishek

हाल ही में अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का देहांत हो गया था। उस समय भी बिग बी ने ब्लॉग लिखकर अपने जज्बात जाहिर किए थे। इतना ही नहीं बिग बी पिछले कुछ समय से बीमार भी थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबो' हैं। गुलाबो सिताबो में उनके साथ आयुष्मान खुराना हैं। वहीं अभिषेक बच्चन के पास बिग बुल जैसी फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed