{"_id":"5e3ab6748ebc3ee5b73f71d3","slug":"salman-khan-gave-love-advice-to-aditya-roy-kapoor-during-film-london-dreams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव गुरु बन सलमान खान ने आदित्य रॉय कपूर को दी थी सलाह, लड़की को प्रपोज करते ही मिला था ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव गुरु बन सलमान खान ने आदित्य रॉय कपूर को दी थी सलाह, लड़की को प्रपोज करते ही मिला था ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 05 Feb 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aditya and salman
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान की कई सारी गर्लफ्रेंड रहीं हालांकि उनके किसी भी रिश्ते को मंजिल नहीं मिल पाई । लेकिन जब भी मौका मिलता है वो किसी ना किसी एक्टर को प्यार करने के जरूर टिप्स जरूर बताते हैं । हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि सलमान किस तरह उनके लव गुरु बन गए थे जिसकी वजह से उन्हें एक प्यारी सी लड़की से Kiss मिला था ।
Trending Videos
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आदित्य अपनी फिल्म 'मलंग' का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। यहीं पर आदित्य ने सलामन से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया । यह घटना साल 2009 की है। इस वक्त आदित्य ने विपुल शाह की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' के जरिए अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में आदित्य और सलमान ने साथ काम किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस पर सलमान खान ने बताया कि फिल्म के सेट पर आदित्य को एक लड़की से प्यार हो गया। आदित्य उस लड़की को अप्रोच करना चाहते थे। आदित्य को ये नहीं समझ आ रहा था कि वो उसे कैसे अप्रोच करें । तब सलमान ने आदित्य को सलाह दी कि सीधे जाओ और लड़की से एक किस के लिए पूछो।
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
आदित्य ने सलमान की सलाह मानी और जाकर उन्होंने कहा, 'यार एक किस दो ना यार, प्लीज ना...'। सलमान ने बताया कि सलाह उनके काम आई और आदित्य को किस मिल भी गया। बता दें कि आदित्य की यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म में आदित्य के साथ दिशा पाटनी भी नजर आएंगी ।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म मलंग में आदित्य और दिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे । प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मलंग के कुछ डायलॉग्स को रिक्रिएट भी किया। इसके लिए उन्होंने अपने सिग्नेचर दबंग स्टाइल को फॉलो किया। उनको ऐसा करने के लिए अनिल कपूर ने रिक्वेस्ट की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।