मशहूर गायक गुरदास मान के बेटे गुरिक मान हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। गुरिक मान ने पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री सिमरन कौर मुंडी के साथ शादी की। शाही तरीके से हुई इस शादी में बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अब शादी के बाद सिमरन ने पति गुरिक मान के साथ पहली तस्वीर शेयर की है।
गुरदास मान की बहू ने शेयर की शादी के बाद की पहली तस्वीर, पति से लगवा रहीं पोछा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमरन कौर ने जो तस्वीर शेयर की उसमें दोनों किचन में खड़े नजर आ रहे हैं। सिमरन जहां किचन में खाना बना रही हैं वहीं उनके बगल में खड़े गुरिक पोछा लगा रहे हैं। सिमरन को देख ऐसा लग रहा है वो गुरिक पर किसी बात को लेकर गुस्सा हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर सिमरन की ये तस्वीर देख फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'खुशहाल शादीशुदा जिंदगी।' लुक्स की बात करें तो सिमरन ने पिंक कलर का सूट पहना वहीं गुरिक मान ने व्हाइट कुर्ता पैजामा और ब्लू ब्लेजर पहना हुआ है।
Happily Married 👻 @gurickkmaan 😘
A post shared by Simmran K Mundi (@simrankaurmundi) on
गुरिक और सिमरन की शादी की सभी रस्में पंजाबी रीति रिवाज से हुईं। शादी के बाद करीब 600 मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था की गई थी। खास बात ये थी कि दीपिका-रणवीर की शादी में कैटरिंग करने वाले संजय वजीरानी ने यहां भी मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम किया।
शादी में देश ही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। इनमें कई बड़े नाम शामिल थे। विक्की कौशल, कपिल शर्मा, अभिनेता और गायक जस्सी गिल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह, गायक एमी विर्क, मीका सिंह, दलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रीति स्प्रू शादी में पहुंचे।
भाई अरमान की शादी में जमकर नाचीं करीना-करिश्मा, करण जौहर ने भी साथ लगाए ठुमके