बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग और बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी चुप्पी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जहां देशभर में उत्साह और चर्चा का माहौल है। वहीं, बिग बी की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया न आने से यूजर्स नाराज हैं। कुछ यूजर्स ने तो उनकी इस चुप्पी को रेखा से जोड़कर तंज कसना शुरू कर दिया है।
Amitabh Bachchan: ऑपरेशन सिंदूर पर भी ‘मूक’ अमिताभ, भड़के यूजर्स बोले- 'आज भी मिस फयर, अब लग रहा है रेखा...'
Amitabh Bachchan Silent on Operation Sindoor: हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी एक्स पोस्ट में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कुछ नहीं लिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 मई 2025 की देर रात भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। इस ऑपरेशन की देशभर में सराहना हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारों जैसे अनुपम खेर, कंगना रनौत, रितेश देशमुख और निमरत कौर समेत दर्जनों सितारों ने सोशल मीडिया पर सेना की तारीफ की और 'जय हिंद' के नारे लगाए। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसमें सिर्फ "टी 5372" लिखा था। इस पोस्ट में न तो ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र था और न ही कोई स्पष्ट संदेश। इससे पहले भी पहलगाम हमले के समय अमिताभ ने ऐसी ही रहस्यमयी पोस्ट्स की थीं, जिनमें सिर्फ पोस्ट नंबर था। उनकी इस चुप्पी को देखकर यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
T 5372 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 7, 2025
अमिताभ की चुप्पी पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "कब तक चलेगी ये मूक ड्रिल।" एक अन्य ने तंज कसते हुए कहा, "क्या भाई...कुछ लिखेंगे या सिर्फ नंबर ही लिखते रहेंगे। क्या ये नुस्खा है 50 मिलियन करने का। भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई तो दीजिए। विजय दीनानाथ चौहान ने तो सिंदूर की लाज बचाई थी।"
कब तक चलेगी ये मूक ड्रिल 😭
— Rofl Gandhi 2.0 🏹 (@RoflGandhi_) May 7, 2025
क्यों भाई…. कुछ लिखेंगे या सिर्फ़ नंबर लिखते रहेंगे?
— KailashGWagh 🇮🇳 (@KailashGWagh) May 7, 2025
क्या ये नया नुस्ख़ा हैं ५० मिलियन करने का ? #IndianArmedForces को #OperationSindoor के लिए बधाई तो दीजिए ….
विजय दीनानाथ चौहान ने तो Sindoor की लाज बचाई थी …
कुछ यूजर्स ने इस मौके को रेखा से जोड़कर उनका मजाक उड़ाया। एक कमेंट में लिखा गया, "भाई...अब तो लगता है कि रेखा जी ने ठीक ही किया था।" वहीं एक ने लिखा, "जया जी आगे लिखने नहीं देती हैं।" इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, "लगता है कोड वर्ड में रेखा जी को लव लेटर लिखे जा रहे हैं।"
Bhai ab toh lagta hai rekha ne thik hi kiya tha.
— Jitesh (@Chaotic_mind99) May 7, 2025
Jaya ji aage ka nahi likhne deti h
— IndiaWarMonitor (@IndiaWarMonitor) May 7, 2025
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को पर्दे पर पिछले साल यानी 2024 में 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके अलावा वह लंबे समय के बाद रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयन' में भी नजर आए थे।