सब्सक्राइब करें

तबीयत पर अमिताभ का खुलासा और एटीट्यूड दिखाते ही रानू मंडल ट्रोल, ये हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 Nov 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to isha koppikar on casting couch here top weekly news
top weekly news - फोटो : social media

बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सामने आईं। 7 नवंबर को अमिताभ बच्चन ने अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे किए। इस दौरान उन्होंने ब्लॉग लिखकर अपनी तबीयत के बारे में कई बातें बताईं। वहीं सोशल मीडिया से रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल से जब मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने एटीट्यूड दिखाया। रविवार विशेष इस कॉलम में चलिए आपको बताते हैं हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में...

Trending Videos
amitabh bachchan to isha koppikar on casting couch here top weekly news
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

तबीयत को लेकर अमिताभ का खुलासा
भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते गुरुवार को अभिनय की दुनिया में 50 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर बिग बी ने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टर उन्हें अब काम से छुट्टी लेकर आराम करने की सलाह दे रहे हैं लेकिन वह अपने चाहने वालों के प्यार से अभिभूत हैं और बहुत जल्द काम पर वापस लौटेंगे। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी। 
अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा, 'बढ़ती उम्र के साथ झंझावातों से घिरा हूं, सेहत के इस फेर में हर तरह से एक नली गुजर रही है। किसी में सलाइन वॉटर, किसी से इंजेक्शन तो कहीं एक ओर सोनोग्राफ मीटर है। शरीर को इस वक्त कई तरह की सुरंगों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इंजेक्शन से शरीर में दवा पहुंचाई जा रही है और सफेद लिबाज में धरती के देवदूत कह रहे हैं कि अब रुको, आराम करो लेकिन मैं उठूंगा, काम पर लौटूंगा और अपने तमाम प्रशंसकों के बीच पूरी ऊर्जा के साथ उनके मनोरंजन के लिए लौटूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan to isha koppikar on casting couch here top weekly news
Bala film - फोटो : file photo

'बाला' ने बॉक्स ऑफिस पर दी दस्तक 
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' रिलीज हुई। आयुष्मान खुराना के अलावा फिल्म में भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। फिल्म को अमर उजाला ने अपने रिव्यू में साढ़े तीन स्टार दिए हैं।
 

amitabh bachchan to isha koppikar on casting couch here top weekly news
Anupam Kher, Supreme Court and Swara - फोटो : file photo

अयोध्या फैसले पर सितारों के रिएक्शन
कई साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की विवादित जमीन पर फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने फैसले में कहा कि विवादित ढांचे की जमीन हिंदुओं को दी जाए। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बॉलीवुड सितारों ने भी रिएक्शन दिए हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट किया- 'अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम। सबको सन्मति दे भगवान।' स्वरा भास्कर ने लिखा- 'रघुपति राघव राजा राम.. सब को सन्मति दे भगवान।' फरहान अख्तर ने लिखा था- 'मेरी आप सभी लोगों से गुजारिश है कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें। जो भी फैसला हो चाहे आपके पक्ष या विपक्ष में उसे स्वीकारें। जय हिंद।' 

विज्ञापन
amitabh bachchan to isha koppikar on casting couch here top weekly news
Isha Koppikar - फोटो : social media

कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री का खुलासा
अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया। ईशा कोपिकर ने बताया कि 'एक फिल्म निर्माता ने मुझसे कहा था कि एक फिल्म बन रही है। तुम्हें अभिनेताओं की गुड बुक में रहने की जरूरत है इसलिए मैंने उन्हें कॉल किया है। अभिनेता ने मुझे अपने पूरे दिन का शेड्यूल बताया। वो अभिनेता सुबह जल्दी उठता है और जिम जाता है। इसके बाद उस अभिनेता ने मुझे उनकी डबिंग और कुछ काम के दौरान मिलने के लिए बुलाया।'
बातचीत में ईशा ने आगे कहा- 'उसने मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ आ रही हूं। तो मैंने उन्हें कहा कि मैं अपने ड्राइवर के साथ आऊंगी। इसके बाद उसने कहा कि किसी के साथ मत आना। मैंने कहा कि मैं कल फ्री नहीं हूं। मैं आपको बाद में बता दूंगी। इस घटना के बाद मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि उन्हें मेरे टैलेंट पर मुझे कास्ट करना चाहिए। एक रोल के लिए मुझे ये सब काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed