ऐसे तो कहा जाता है कि पूरी दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं। लेकिन आज तक हमें तो हमारी एक भी कॉपी नहीं मिली। हां, बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल जरूर देखने को मिले हैं। जो हूबहू उनकी तरह ही दिखते हैं। कुछ स्टार्स के हमशक्ल ने तो फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया और खूब नाम कमाया। तो आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ मशहूर सितारों के हमशक्ल को दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपकी आंखें भी धोखा खा सकती हैं।
इन सितारों के हमशक्ल को देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा, एक तो कश्मीर में ही मौजूद है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
ऐसे तो महानायक अमिताभ बच्चन के कई हमशक्ल हैं। लेकिन उनमें से एक आंध्र प्रदेश के गोपी हैं। लोग उन्हें 'आंध्रा अमिताभ' के नाम से भी जानते हैं। गोपी के अमिताभ बच्चन से फीचर्स तो मिलते ही हैं, उनमें फिल्मों को लेकर भी काफी जुनून है। गोपी ने अपनी फिल्म निर्माण के लिए फिल्मों में मिले रोल के ऑफर्स को भी रिजेक्ट कर दिया था। गोपी का लुक अमिताभ बच्चन से इस हद तक मिलता है कि कई बार लोग उन्हें वास्तव में बिग बी समझ बैंठे और ऑटोग्राफ मांगने लगे।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का भी हमशक्ल है। कश्मीर के रहने वाले माजिद मीर की शक्ल उनसे काफी मिलती है। सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर जब माजिद की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोग उन्हें अक्षय समझ बैठे। इसके बाद से ही माजिद सोशल मीडिया स्टार बन गए थे।
जॉन अब्राहम
एक्टर जॉन अब्राहम को भी अपनी हमशक्ल का आदमी मिल गया। जॉन के हमशक्ल का नाम मुबाशिर मलिक हैं। मुबाशिर फाइनेंशियल क्राइम एक्सपर्ट और ऑथर हैं। जॉन और मुबाशिर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
सैफ अली खान
सेलेब्स के हमशक्ल की लिस्ट में एक्टर सैफ अली खान का नाम भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सैफ अली खान के हमशक्ल की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। सैफ अली खान के हमशक्ल ने जो कपड़े पहने थे, उस पर इंडियन ऑयल का स्टिकर लगा हुआ था। जिससे ये अंदाजा लगाया गया था कि ये शख्स एक पेट्रोल पंप कर्मचारी है।