हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन का हैदराबाद में अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद बिग बी ने अपनी तबीयत के बारे में ब्लॉग के जरिए फैंस को जानकारी दी थी। फिलहाल, वह हादसे के बाद से अपने मुंबई स्थित घर में आराम कर रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ हेल्थ अपडेट साझा किया है।
Amitabh Bachchan: स्वस्थ नहीं होने पर भी शूटिंग पर लौटेंगे अमिताभ, बिग बी ने हेल्थ अपडेट साझा कर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Govinda: गोविंदा की इस हरकत पर नाराज हो गए थे अमरीश पुरी, सेट पर जड़ दिया था तमाचा
इससे पहले भी अमिताभ ने फैंस को हेल्थ अपडेट दिया था। अब लेटेस्ट हेल्थ अपडेट में उनका कहना है कि वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह घायल शरीर और असुविधा के बावजूद जल्द काम पर लौटने की कोशिश करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शरीर पर जितनी तेजी से चोट पहुंचती है, उतनी ही तेजी से वह ठीक भी होती है।
Aishwarya Rajesh: तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश का ट्विटर अकाउंट हैक, एलन मस्क को टैग कर की यह अपील
अमिताभ बच्चन ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ अक्सर जुड़े रहते हैं। वह ब्लॉग में फैंस को अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी देते हैं। ब्लॉग में ही हादसे की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा था कि इसे बताए जाने की जरूरत है। हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान एक एक्शन शॉट के वक्त मैं घायल हो गया था। रिब फट गई है और दाहिनी पसली की मांसपेशियां फट गई हैं, जिसके चलते शूटिंग रद्द हो गई। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल के डॉक्टर की सलाह और सिटी स्कैन करने के बाद मैं घर वापस आ गया था।
Ranbir Kapoor: अस्पताल में शूटिंग करते दिखे रणबीर कपूर, 'एनिमल' के सेट से वायरल हुआ वीडियो
वहीं, बात करें बिग बी के फिल्मी करियर की तो वह साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जल्द फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।
Kartik Aaryan: अगले मिशन की तैयारी में हैं कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर दिखाई नए प्रोजेक्ट की झलक