बॉलीवुड सितारे ना केवल दर्शकों का मनोरंजन करते हैं बल्कि अपनी प्रतिभा की वजह से वो दुनियाभर में देश का नाम रौशन करते हैं। ऐसी ही जगह है लंदन का मैडम तुसाद म्यूजियम। जहां कई एक्टर्स को जगह मिली है। बॉलीवुड सितारों को सम्मानित करने की यह परम्परा मेगास्टार अमिताभ बच्चन से शुरू हुई। साल 2002 में लंदन में अन्य चर्चित हस्तियों के बीच अमिताभ के वैक्स स्टैच्यू को जगह मिली। आगे की स्लाइड्स में जानें किन-किन एक्टर्स का स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थित है।
Independence Day: हॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देते हैं बॉलीवुड स्टार्स, मैडम तुसाद में दिखता है सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन
ब्यूटी कॉन्टेंस्ट मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर ऐश्वर्या राय ने दुनियाभर में देश का मान बढ़ाया है। फिर बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर एक नया मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता को देखते हुए साल 2004 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगाया गया। लंदन के अलावा ऐश्वर्या का स्टैच्यू सैन फ्रांसिस्को में भी है।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को साल 2007 में लंदन के मैडम तुसाद में जगह मिली। इसके अलावा शाहरुख खान का वैक्स स्टैच्यू बर्लिन, सिंगापुर और सिडनी के मैडम तुसाद में भी है।
करीना कपूर
ऐश्वर्या के बाद करीना दूसरी ऐक्ट्रेस हैं जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद में बना। साल 2011 में करीना को यहां जगह मिली। करीना का स्टैच्यू का लुक उनकी फिल्म 'जब वी मेट' के गीत के किरदार से प्रेरित है। इसके अलावा सिंगापुर के मैडम तुसाद में भी करीना का स्टैच्यू है।
ऋतिक रोशन
ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन का स्टैच्यू भी लंदन मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थित है। इसकी ओपनिंग के वक्त ऋतिक के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा। इस दौरान ऋतिक रोशन ने अपनी पुरानी यादें ताजा याद करते हुए कहा था कि उन्हें याद है जब वो बचपन में अपने नाना के साथ यहां आए थे और अब उनका स्टैच्यू लगा है। यह किसी सपने जैसा है।