गुलशन कुमार की पुण्यतिथि
गुलशन कुमार की पुण्यतिथि से सोनाली बेंद्रे तक, इन 5 बड़ी खबरों पर आज दिन भर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सारा अली खान का जन्मदिन है । पहली बार सारा अली खान अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ न मनाकर फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगी । सारा अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं । इस फिल्म में सारा अली खान के साथ ही सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देंगे । सारा के जन्मदिन के एक दिन पहले देश भर से उनके फैंस ने उन्हें बधाई दी । वहीं सोशल मीडिया पर साराअलीखान #SaraAliKhan ट्रेंड कर रहा था ।
पढ़ें- दोस्तों और परिवरावालों के साथ जन्मदिन नहीं मनाएंगी सैफ की बेटी, ये है खास वजह
रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के साथ काम करने से किया इंकार
करण जौहर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'तख्त' के पोस्टर के साथ इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी खुलासा कर दिया है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मुगल पीरियड ड्रामा पर आधारित 'तख्त' में करण जौहर एक्टर रणबीर कपूर को भी कास्ट करना चाहते थे। लेकिन खबर है कि 'तख्त' में रणवीर सिंह की वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
पढ़े- 'खिलजी' का छोटा भाई नहीं बनना चाहते रणबीर कपूर, कहीं दीपिका पादुकोण तो असली वजह नहीं
सोनाली बेंद्रे के लिए अनुपम खेर ने लिखा इमोशनल लेटर
सोनाली बेंद्रे भले ही कैंसर से जूझ रही हों लेकिन वो अपनी सेहत के बारे में समय-समय पर फैंस को बताती रहती हैं । पिछले दिनों उनकी दो तस्वीरें सामने आईं । इनमें से एक में सोनाली अपनी दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे सेलीब्रेट कर रही थीं । वहीं दूसरी फोटो में वो बुक खरीदती नजर आई थीं । उनकी इस जिंदादिली को देखते हुए अनुपम खेर ने एक इमोशनल लेटर लिखा है । अनुपम खेर ने कहा, 'वो मेरे लिए HERO हैं ।'
पढ़ें: - कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेद्रें को इस दिग्गज एक्टर ने बताया अपना 'हीरो', इमोशनल होकर लिखा खत
'कसौटी जिंदगी की 2' के प्रोमो शूट की पहली फोटो आई सामने
एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ के सीक्वल की तैयारियां जोरों से चल रही हैं । शो में अनुराग बासु का किरदार पार्थ समांथा निभा रहे हैं । वहीं प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिस नजर आएंगी। टीवी शो के प्रोमो शूट की फोटो सेट से लीक हो गई हैं और इन फोटोज में पार्थ समांथा का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पार्थ प्रोमो शूट में लाल शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने हुए हैं। ये शूट रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा था। जहां पार्थ के साथ लाल ड्रेस में एरिका भी नजर आईं।