फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: दुनिया के संगीत बाजार के फलक पर कैसे चमके गुलशन कुमार

Sun, 12 Aug 2018 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Gulshan kumar was a juice vendor in delhi
gulshan kumar

भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाने वाले टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की 12 अगस्त को 21वीं पुण्यतिथि है। साल 1997 में इसी दिन मंदिर के बाहर पेशेवर अपराधी ने उन्हें गोली मार दी थी। ऐसे में जानेंगे कि दिल्ली में जूस बेचने वाला ये शख्स टी-सीरीज जैसी इंटरनेशनल म्यूजिक कंपनी का मालिक कैसे बन गया था..

Gulshan kumar was a juice vendor in delhi
गुलशन कुमार

बता दें कि गुलशन कुमार दुआ का जन्म एक पंजाबी परिवार में साल 1956 में दिल्ली में हुआ था। दिल्ली के मशहूर इलाके दरिया गंज में उनके पिता की एक जूस की दुकान थी जहां गुलशन उनका साथ देते थे। गुलशन ने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से स्नातक की डिग्री भी हासिल की थी। 

Gulshan kumar was a juice vendor in delhi
Gulshan Kumar

लेकिन गुलशन कुमार इस काम से ऊब गए थे। ऐसे में एक दिन उनके पिता चंद्रभान ने एक दुकान और कर ली जिसमें सस्ती कैसेट्स और गाने रिकॉर्ड कर बेचे जाते थे। बस यहीं से गुलशन कुमार ने अपने करियर को हवा देना शुरू कर दिया था। देखते ही देखते गुलशन ने सुपर कैसेट्स के नाम से पहचान बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan kumar was a juice vendor in delhi
gulshan kumar

इसके बाद तो गुलशन ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक प्रोड्क्शन कंपनी भी खोल ली। धीरे-धीरे वह भक्ति गीत और भजन गाने के चलते लोगों में जगह बना बैठे। गुलशन ने बढ़ते व्यापार को देख आर्थिक और फिल्मी नगरी मुंबई में कदम रखना मुनासिब समझा। 

विज्ञापन
Gulshan kumar was a juice vendor in delhi
gulshan kumar

मुंबई जाने के बाद गुलशन ने तकरीबन 15 से ज्यादा फिल्में प्रोड्यूस की जिनमें एक फिल्म 'बेवफा सनम' को उन्होंने डायरेक्ट भी किया। उनकी पहली प्रोड्यूस की गई फिल्म साल 1989 में आई 'लाल दुपट्टा मलमल का' थी। लेकिन उन्हें असल पहचान साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से मिली। इस फिल्म के गीत आज भी लोगों की जुबां पर रटे हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed