फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे से लेकर इरफान खान तक, बॉलीवुड की ये हैं बड़ी खबरें जो पूरे हफ्ते सुर्खियों में रहीं

Sun, 12 Aug 2018 10:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news this week 5th to 11th august 2018
सोनाली बेंद्रे

सोनाली की नई तस्वीर आई सामने


हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं। एक बार फिर सोनाली ने अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में सोनाली न्यूयॉर्क के एक बुक स्टोर में खड़े होकर किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने पहले सिर पर कपड़ा बांधा, फिर हैट लगाई है। कुछ समय पहले सोनाली बेंद्रे बाल्ड हुई थीं। तस्वीर शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा कि 'हैप्पी बुक लवर्स डे'। बता दें कि 9 अगस्त को बुक लवर्स डे था। 

bollywood top news this week 5th to 11th august 2018
इरफान खान

इरफान के फैंस के लिए अच्छी खबर
एक्टर इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। वो लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं। इरफान की बीमारी को लेकर लंदन से एक बड़ी खबर आई है। इरफान इस बीमारी की लड़ाई में आधी जंग जीत चुके हैं। 2-3 दिन बाद इरफान का छठा और आखिरी कीमो होगा। इससे पहले उनके 5 कीमो थैरेपी के सेशन हो चुके हैं। बता दें कि कीमोथैरेपी करने के बाद कैंसर ठीक होने की संभावना 70-80 फीसदी तक होती है। 

bollywood top news this week 5th to 11th august 2018
बत्ती गुल मीटर चालू

'बत्ती गुल..' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, यामी गौतम और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज हो गया है। फिल्म के नाम से ही पता चलता है कि यह बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म की कहानी शुरू होती है शाहिद के दोस्त के 54 लाख के बिल से। कई शिकायतों के बाद भी इतने ज्यादा बिल का कोई लेखा-जोखा सामने नहीं आता। इससे थक हारकर शाहिद का दोस्त आत्महत्या कर लेता हैं। फिर ये कहानी उत्तराखंड के हर एक घर से होते हुए कोर्ट तक जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news this week 5th to 11th august 2018
Takht

करण जौहर की नई फिल्म 'तख्त' का पोस्टर
फिल्ममेकर करण जौहर पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी करण ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी। करण जौहर की इस फिल्म का नाम 'तख्त' होगा जिसकी कहानी मुगल शासन के दौर की होगी जिसमें तख्त से प्यार और उसे हासिल करने की रंजिश दिखाई जाएगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
bollywood top news this week 5th to 11th august 2018
विश्वरूपम 2

इस हफ्ते 'विश्वरूप' बड़े परदे पर रिलीज
कमल हालन की फिल्म 'विश्वरूप 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की शूटिंग वैसे तो काफी पहले खत्म कर ली गई थी लेकिन फाइनेंशियल प्रॉब्लम, पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स के काम के चलते इसकेे रिलीज में देरी हुई। बता दें कि यह फिल्म साल 2013 में ही रिलीज होनी थी। अब देखना होगा कि कमल हासन अभिनीत इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed