फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉलोवर्स वाले ट्वीट के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर बिग बी, बोले 'जया ने दिया 50 मिलियन का टारगेट'

Sun, 06 May 2018 01:02 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan trolled on social media while tweeting about increase followers count
Amitabh
बॉलीवुड के महानायक ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने फैंस से अपने नंबर्स बढा़ने की बात कही थी। इस ट्वीट के वायरल होने बाद अमिताभ बच्चन यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 
Amitabh Bachchan trolled on social media while tweeting about increase followers count
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था - 'अरे यार ट्विटर जी..अब तो हमारे नंबर्स बढ़ा दो। कब से इतना कुछ डाल रहे हैं। कुछ और करना हो नंबर बढा़ने के लिए तो बोल दो।' बिग बी का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया। जिसके बाद मानों ट्वीट की बौछार हो गई। कुछ लोगों ने अमिताभ को अभिषेक के नााम पर ट्रोल किया तो कुछ ने बिग बी को राहुल गांधी को फॉलो करने की सलाह दे डाली।
 


 
Amitabh Bachchan trolled on social media while tweeting about increase followers count
amitabh bachchan
एक यूजर ने अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा - 'लगता है है कि अभिषेक ने गलती से पापा के ट्विटर हैंडिल से ट्वीट कर दिया है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'लगता है जया जी ने 50 मिलियन का टारगेट दिया है।' इन सबके बीच एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को सलाह देते हुए लिखा - 'राहुल गांधी को फॉलो करना शुरू कर दीजिए बल्कि रशिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान के लोगों को भी फॉलो कर सकते हैं सर।'
 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan trolled on social media while tweeting about increase followers count
amitabh bachachan
आपको बता दें, बिग बी के ट्विटर पर 3.43 करोड़ फॉलोवर्स हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन ट्विटर मैनेजमेंट पर काफी नाराज हुए थे और उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा था कि डियर ट्विटर मैनेजमेंट यह काफी चौंकाने वाली बात है कि आप एक्टिविटी के बावजूद भी फॉलोवर्स की संख्या स्थिर बनाए हुए है। बहुत अच्छे। मेरा मतलब है कि हर गेंद से छक्का लग रहा है लेकिन आप के स्कोर बोर्ड में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
 

 



 

 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan trolled on social media while tweeting about increase followers count
102 Not Out
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन को ट्रोल किया गया हो, इससे पहले भी वह कई बार यूजर्स के निशाने पर आए हैं। काम की बात करें तो हाल ही में बिग बी और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 3.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed