कोरोना वायरस की वजह से बीते 25 मार्च से लगातार देशभर में लॉकडाउन का सिलसिला चलता रहा। इस लॉकडाउन को लॉकडाउन 2.0, 3.0 और 4.0 क्रमशः इस तरह के नाम दिए गए। वहीं अब इस लॉकडाउन का अगला चरण 5.0 शुरू होने वाला है। जिसे सरकार ने अनलॉक 1 नाम दिया है। इस पूरे लॉकडाउन के समय को हर किसी ने अपने घर में ही रहते हुए बिताया है। वहीं अब अमिताभ बच्चन ने बताया है कि ये लॉकडाउन का समय उनके लिए कैसा रहा।
लॉकडाउन से बहुत कुछ सीख गए अमिताभ बच्चन, कहा- 'मैं अपने 78 वर्षों के जीवनकाल में...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसी के साथ अमिताभ अपने फैंस के साथ दिल की बातें भी साझा करते रहते हैं। अब अमिताभ ने अपने फैंस के बताया है कि लॉकडाउन के समय को वो किस तरह से देखते हैं। हाल ही में अमिताभ ने बताया है कि वो इस लॉकडाउन काल में बहुत कुछ सीखे हैं।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। अमिताभ ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका! इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है!'
T 3547 - इस Lockdown के काल में जितना मैंने सीखा, समझा, और जाना , उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में न सीख सका, न समझ सका और न ही जान सका !
इस सच्चाई को व्यक्त करना , इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है ! 🙏 pic.twitter.com/ofacrb7PiK
अमिताभ के इस ट्वीट पर अब उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अमिताभ अक्सर सोशल मीडिया के जरिए कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं। अमिताभ लॉकडाउन के समय में भी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी पुरानी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा कर रहे थे।
बात करें अमिताभ के वर्कफ्रंट की तो अमिताभ इन दिनों अपनी आगामी रिलीज फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं। फिल्म प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगी। इसके अलावा अमिताभ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी एक और फिल्म 'झुंड' भी कतार में है।
पढ़ें: चाइनीज सामान का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं अरशद वारसी, फैंस से भी की ये अपील