बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा 17 मार्च को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बिग बी ने दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर श्वेता के बचपन की है जिसमें वह अपने पिता की गोद में हैं। दूसरी तस्वीर कुछ समय पहले की है। जो कि एक फोटोशूट की है। दोनों कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- ‘बेटियां बेस्ट होती हैं। श्वेता के लिए आपकी शुभकामनाओं का शुक्रिया।‘ साथ ही उन्होंने हार्ट इमोटिकॉन पोस्ट किया।
अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, साझा की थ्रोबैक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भी खास अंदाज में अपनी मां को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मॉम, डैड। आपसे बेहतर कोई नहीं है।‘ बता दें कि श्वेता के पति निखिल नंदा का जन्मदिन 18 मार्च को है। वह गुरुवार को 47 साल के हो जाएंगे।
श्वेता बच्चन का जन्म साल 1974 में मुंबई में हुआ था। फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बावजूद वह बड़े पर्दे से दूर रहीं। 1997 में श्वेता ने बिजनेसमैन निखिल नंदा से शादी की। दोनों के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा हैं।
एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि वो हाउसवाइफ की जिंदगी को एंजॉय करती हैं। हाल ही में इसे लेकर एक यूजर ने जब श्वेता को ट्रोल करना चाहा तो उनकी बेटी नव्या ने ऐसा जवाब दिया कि उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
नव्या ने लिखा- 'मां और पत्नी होना भी एक फुल टाइम जॉब है। कृपया उन महिलाओं का अपमान ना करें जो घरेलू महिला हैं। उनका रोल एक ऐसी पीढ़ी को आगे बढ़ाने में बेहद जरूरी है जो उनके योगदान का समर्थन करे ना कि उन्हें नीचा दिखाए'।