फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना पहुंचीं दिंडोशी कोर्ट और दो महीने के बैन के बाद गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी, पांच खबरें

Tue, 16 Mar 2021 11:46 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 16 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut reached Dindoshi court and after two months ban Gauhar Khan broke silence, five reports
जावेद अख्तर, कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंगना रणौत ने जावेद अख्तर मानहानि केस को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंगना अपने खिलाफ किए गए मानहानि केस को लेकर मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट पहुंची हैं। जावेद अख्तर ने कंगना के इंटरव्यू को लेकर अंधेरी स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत की थी। मामले की सुनवाई तीन अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है।


जावेद अख्तर मानहानि केस: कंगना रणौत पहुंचीं दिंडोशी कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला
 
Kangana ranaut reached Dindoshi court and after two months ban Gauhar Khan broke silence, five reports
फराह खान अली, डीजे अकील - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन फराह खान अली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट लिखकर बताया है कि वह अपने पति डीजे अकील से अलग हो गई हैं। फराह ने पति के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा कि वह आपसी सहमति से अलग हुए हैं। फराह ने बताया कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस अब बदल गया है अब वे कपल से अच्छे दोस्त हैं। भले ही वे और अकील अलग हो गए हैं लेकिन उनके रिश्ते अच्छे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की उनके जानने वाले उनके इस फैसले को स्वीकार करेंगे और जज नहीं करेंगे।


सुजैन खान की बहन फराह खान अली पति डीजे अकील से हुईं अलग, पोस्ट लिखकर कहा- ‘हमारा रिश्ता बदल गया है’
Kangana ranaut reached Dindoshi court and after two months ban Gauhar Khan broke silence, five reports
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

फिल्म कामगारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) ने मंगलवार को फिल्म अभिनेत्री गौहर खान का दो महीने के लिए बहिष्कार कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गौहर खान ने कथित रूप से कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग में हिस्सा लिया और पूरी यूनिट को खतरे में डाला। इस मामले में गौहर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि, मंगलवार को कुछ लोगों ने गौहर खान को इस मामले में क्लीनचिट देने की कोशिश भी की।



गौहर खान पर दो महीने तक किसी भी शूटिंग में शामिल होने पर प्रतिबंध, निर्माताओं को भी कड़ी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut reached Dindoshi court and after two months ban Gauhar Khan broke silence, five reports
रितुपर्णा सेनगुप्ता - फोटो : Instagram

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी फिर से अपने पैर पसार रही है। खास तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कोविड-19 का कहर लगातार जारी है। पिछले दिनों ही कई बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आई थीं। तो वहीं अब बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस की पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



कोरोना संक्रमण: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुईं कोरोना संक्रमित, तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी
विज्ञापन
Kangana ranaut reached Dindoshi court and after two months ban Gauhar Khan broke silence, five reports
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

बृहन्मुंबई महानगरपालिका यांनी बीएमसी ने टीवी अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद फिल्म कामगारों की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज (एफडब्लूआईसीई) ने गौहर खान का दो महीने के लिए बहिष्कार कर दिया। अपने खिलाफ हुई इस कार्यवाही के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सब्र और सच के बारे में लिखा है।



खुद पर लगे दो महीने के बैन के बाद गौहर खान ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री ने कहा- सच ही जीतेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed