फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शशि कपूर ने रेखा को बताया था 'काली-फूहड़', अभिनेता की पत्नी ने ऐसे संभाली थी बात

Tue, 16 Mar 2021 10:52 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Shashi Kapoor Commented On Rekha's Look His Wife Jennifer Was Shocked
शशि कपूर - फोटो : Instagram

'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'जब-जब फूल खिले' जैसी यादगार फिल्में करने वाले शशि कपूर ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी। शशि कपूर ने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में दी है। उन्होंने ना सिर्फ अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई बल्कि हॉलीवुड में भी शशि कपूर ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्मों में काम किया। शशि कपूर की कई हॉलीवुड फिल्में सुपरहिट रही, जिसमें 'द हाउसहोल्डर', 'शेक्सपीअर वाला', 'बॉम्बे टॉकीज', 'हीट एंड डस्ट' शामिल हैं। इसके अलावा शशि कपूर अपने फैशन स्टाइल और गालों में पड़ते डिंपल की वजह से भी मशहूर थे। आज हम आपको शशि कपूर से जुड़ी कुछ और बातें बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: When Shashi Kapoor Commented On Rekha's Look His Wife Jennifer Was Shocked
शशि कपूर और रेखा - फोटो : Instagram

जब रेखा को कह दिया था काली-फूहड़

सदाबहार अभिनेत्री रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत और कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 14 साल की उम्र से ही रेखा ने फिल्मों की दुनिया में कदम रख दिया था और उस वक्त वो सांवली सी थी और उनका वजन भी बढ़ा हुआ था। जिस वजह से कोई भी निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। लेकिन निर्देशक मोहन सहगल ने उन्हें अपनी फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर लिया। फिल्म के प्रीमियर में रेखा पहुंची थीं और इसी में शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर के साथ पहुंचे थे। शशि कपूर की नजर जब रेखा पर पड़ी तो उनके मुंह से निकला, 'ये मोटी, काली और फूहड़ एक्ट्रेस कैसे इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाएगी?' शशि कपूर ने ये बात मोहन सहगल से कही थी लेकिन जेनिफर को एहसास हुआ कि रेखा ने ये बात सुन ली थी। बात को संभालने के लिए जेनिफर ने कहा था कि आने वाले वक्त में ये लड़की इंडस्ट्री पर राज करेगी और उनकी बात सच हो गई। इस बात को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक यासिर उस्मान ने रेखा की जीवनी 'रेखा: कैसी पहेली जिंदगानी' में लिखी है। रेखा और शशि कपूर ने कई फिल्मों में साथ में काम किया था।

Birthday Special: When Shashi Kapoor Commented On Rekha's Look His Wife Jennifer Was Shocked
शशि कपूर

बचपन में था ये नाम

शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। पृथ्वीराज कपूर के चार बच्चों में शशि सबसे छोटे थे और उनका बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। उनके दोनों भाई राजकपूर और शम्मी कपूर जाने-माने एक्टर रहे हैं। शशि कपूर ने बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम किया था। लेकिन अपना फिल्म करियर साल 1944 में पिता के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Shashi Kapoor Commented On Rekha's Look His Wife Jennifer Was Shocked
जेनिफर केंडल और शशि कपूर

थिएटर के दौरान हो गया था प्यार

पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान शशि कपूर भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप 'शेक्सपियेराना' में शामिल हो गए थे। थिएटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनियाभर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में साथ काम किया। इसी बीच उन्हें जेनिफर से प्यार हो गया। 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से पांच साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली थी। साल 1984 में कैंसर की वजह से जेनिफर का निधन हो गया था। जेनिफर की मौत ने शशि कपूर को काफी तोड़कर रख दिया था। उन्होंने अपना ख्याल रखना छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Birthday Special: When Shashi Kapoor Commented On Rekha's Look His Wife Jennifer Was Shocked
शशि कपूर

तीन बार मिला था नेशनल अवॉर्ड

शशि कपूर शुरुआती सिनेमा में ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। साल 2014 में शशि कपूर को दादासाहेब फालके अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed