{"_id":"5d43ea3c8ebc3e6cf57b3896","slug":"amitabh-bachchan-wrote-a-emotional-post-on-recover-from-coolie-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ को 37 साल पहले आज के दिन ही मिली थी दूसरी जिंदगी, शेयर की इमोशनल पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ को 37 साल पहले आज के दिन ही मिली थी दूसरी जिंदगी, शेयर की इमोशनल पोस्ट
Fri, 02 Aug 2019 01:42 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
37 साल पहले आज ही के दिन अमिताभ बच्चन को नया जन्म मिला था । फिल्म 'कुली' के एक एक्शन सीन को शूट करते समय अमिताभ बुरी तरह घायल हो गए थे । फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही थी । ये हादसा एक्टर पुनीत इस्सर के साथ फाइट सीन शूट करने के दौरान हुआ था । उसी समय बिग बी के पेट में स्टील की टेबल का कोना लग गया था ।
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इस हादसे में अमिताभ को गंभीर चोट आई थी । घटना के 37 साल बाद बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा । उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा है । अमिताभ का कहना है कि फैंस की दुआओं, प्यार और सपोर्ट की वजह से उन्हें नया जीवनदान मिला ।
amitabh bachchan
बिग ने लिखा, 'बहुत से लोगों ने इस दिन को दुआओं, प्यार और इज्जत के साथ याद रखा होगा। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि मैं धन्य हूं कि मेरे पास इस तरह के उत्तम विचार रखने वाले लोग हैं। यही प्यार है जो हर दिन मुझे संभालता है। यह एक ऐसा कर्ज है जिसे मैं कभी चुका नहीं पाऊंगा।'
T 3244 - Many are they that remember this day with love and respect and with prayer .. I can only say I am blessed to have such gracious thoughts with me .. it is this love that carries me on each day .. it is a debt that I shall never be able to repay ..🙏🙏🙏❤️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 1, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan
फैंस 2 अगस्त को अमिताभ बच्चन के दूसरे बर्थडे के रूप में भी सेलिब्रेट करते हैं । यही वो दिन था जब हादसे के कई महीने बाद बिग बी की तबीयत में सुधार आया था । अभिषेक बच्चन ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था, '1982 में कुली के हादसे के बाद मैं अपने पिता से हॉस्पिटल में मिलने गया था, वो मशीन पर थे । उनके हाथ में ड्रिप्स थीं ।'
विज्ञापन
amitabh bachchan
- फोटो : social media
'तब उन्होंने मुझसे कहा था कि वो मेरे लिए पतंग लाए हैं । मैं तब 6 साल का था । वो जिंदगी से लड़ रहे थे और मैं सोच रहा था कि पापा मुझे पतंग से खेलने क्याें नहीं दे रहे ।' बता दें कि बिग बी का 2 अगस्त को दोबारा ऑपरेशन हुआ था जिसमें करीब 3 घंटे लगे थे । तब लोगों ने उनकी सलामती के लिए मंदिरों और धार्मिक स्थलों में जाकर दुआएं मांगनी शुरू कर दी थी ।