फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम्रपाली से अक्षरा तक: ये हैं भोजपुरी फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियां, फीस जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 15 Aug 2021 05:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 15 Aug 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Amrapali dubey to akshara singh these are the top five highest paid actress of bhojpuri cinema
काजल, आम्रपाली, अक्षरा - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को मनोरंजन का हर जरिया पसंद आता है इसलिए बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हॉलीवुड, टॉलीवुड और दूसरे कई तरह के सिनेमा दर्शकों को काफी अच्छे लगते हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी सिनेमा का भी अपना एक बड़ा दर्शक वर्ग है जो इन फिल्मों को बहुत पसंद करता है। इसका कारण है ड्रामे और मसालेदार भोजपुरी फिल्में, एक्टरों की शानदार एक्टिंग और और डांस का तड़का। रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी, खेसारी लाल और पवन सिंह के अलावा कई अभिनेता दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। इन बड़े नामों के बीच कई अभिनेत्रियां भी अब भोजपुरी फिल्मों का जाना पहचाना नाम हो गई हैं।



एक फिल्म के लाखों रुपये वसूलती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां

अदाकारी, डांस, एक्टिंग के मामले में वो बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह तक इनकी फिल्मों का इंतजार लोगों को रहता है। हैरानी की बात ये है कि इन एक्ट्रेस का नाम अब सिर्फ भोजपुरी ऑडियंस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देश भर में लोग इन अभिनेत्रियों की अदाकारी के दीवाने हैं। सिर्फ लुक्स और अदायगी ही नहीं बल्कि ये अभिनेत्रियां फीस में भी बड़े बड़े हीरो को टक्कर देती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली टॉप 5 एक्ट्रेस की कमाई के बारे में।

Amrapali dubey to akshara singh these are the top five highest paid actress of bhojpuri cinema
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

आम्रपाली दुबे

टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली की आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ लगातार हिट फिल्में देने की वजह से आम्रपाली ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है। वो एक फिल्म के 25 से 30 लाख रुपए की फीस लेती हैं।

Amrapali dubey to akshara singh these are the top five highest paid actress of bhojpuri cinema
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी

फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा एक जाना पहचाना नाम है। वो इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। रानी की खास बात है कि बिना हीरो के भी फिल्म को अपनी एक्टिंग के दम पर हिट कराने का दम रखती हैं। वह हर फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali dubey to akshara singh these are the top five highest paid actress of bhojpuri cinema
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

काजल राघवानी

सुपरहिट फिल्म लिट्टी चोखा की हीरोइन काजल राघवानी के गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। वह हर फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए फीस लेती हैं।

विज्ञापन
Amrapali dubey to akshara singh these are the top five highest paid actress of bhojpuri cinema
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह सबसे शानदार डांसर मानी जाती हैं। उनकी जोड़ी अभिनेता पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों के साथ जबरदस्त जमती है। वो अब इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनकी एक फिल्म की फीस 15 से 20 लाख रुपए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed