फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोल: केआरके ने फिर लिया कंगना रणौत से 'पंगा', तस्वीर साझा कर लिखा- बेचारे भक्तों का क्या होगा?

Sun, 15 Aug 2021 04:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 15 Aug 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
krk react on kangana ranaut swimsuit picture and troll says what will happen to poor bhaakt
कंगना- केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद यूं तो अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। लेकिन जब से केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू दिया है तब से तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन एक नया विवाद खड़ा हो जाता है। सलमान खान के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कह डाला। उसके बाद अब केआरके ने कंगना रणौत पर निशाना साधा है। केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक विवाद खत्म नहीं होता कि दूसरा पहले खड़ा हो जाता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि केआरके खुद ही अपने लिए विवाद खड़े करते हैं।



ऐसा ही कुछ केआरके ने कंगना के खिलाफ अपने नए ट्वीट्स के जरिये किया है। दरअसल, बीते दिनों कंगना ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

krk react on kangana ranaut swimsuit picture and troll says what will happen to poor bhaakt
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

हालांकि अपनी बोल्ड तस्वीरों पर कंगना ने ट्रोल्स को जवाब भी दिया है। अब हाल ही में कंगना ने स्विमसूट में कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके बाद खुद को फिल्म क्रिटिक और प्रोड्यूसर कहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके ने उन्हें ट्रोल किया है। केआरके ने कंगना की स्विमसूट वाली तस्वीरें को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'यार यह हमारी भारतीय नारी, रानी लक्ष्मीबाई कंगना दीदी को क्या हो गया? ये तो गजब ढा रही है। एक से एक खतरनाक फोटो डाल रही है। अब बेचारे भक्तों का क्या होगा।' 

krk react on kangana ranaut swimsuit picture and troll says what will happen to poor bhaakt
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की तो बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन कंगना ने अब मोनोकनी में तस्वीर साझा कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
krk react on kangana ranaut swimsuit picture and troll says what will happen to poor bhaakt
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना की ये तस्वीरें बुडापेस्ट के वॉटर पार्क की हैं। जहां वो अपनी बहन के बेटे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। कंगना इन तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें संस्कृति के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि दूसरों को फटी जींस पहनने पर ज्ञान देने वालो में इस तरह के कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना लिखती हैं कि वह वॉटर पर्सन नहीं हैं, लेकिन भांजे के साथ उन्हें काफी एन्जॉय किया। कंगना का ये अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। कंगना को अक्सर साड़ी व सलवार-सूट में ही देखा जा रहा था, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर कंगना का पुराना बोल्ड बाला वाला अवतार देखने को मिला और इस वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
krk react on kangana ranaut swimsuit picture and troll says what will happen to poor bhaakt
कंगना रणौत - फोटो : Instagram/kanganaranaut

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म धाकड़ में एजेंट अग्नि का रोल प्ले करते नजर आएंगी। इन दिनों वह धाकड़ की शूटिंग पूरी कर बुडापेस्ट में एनज्वॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो 'तेजस' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही उनकी फिल्म 'थलाइवी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed