{"_id":"6118f4508ebc3ee52f59c61c","slug":"kangana-ranut-wishes-fans-happy-independence-day-with-her-nephew-cute-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: भांजे के साथ कंगना रणौत ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: भांजे के साथ कंगना रणौत ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, वीडियो वायरल
15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास है क्योंकि इस दिन हमें अंग्रेजों से आजादी मिली थी। आज देश आजादी के 75वें साल का जश्न मना रहा है। इस दौरान सभी एक दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपने भांजे के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर सभी को आजादी की शुभकामनाएं दी।
कंगना ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
वीडियो में दिख रहा है कि वो अपने भांजे से कहते दिख रही हैं- स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद। इसके बाद उनकी बातें सुनकर उनका भांजा भी वहीं बातें दोहरा रहा है। अब फैंस को कंगना का इस तरह से देशभक्ति की शुभकामनाएं देने का अंदाज काफी पसंद आया है और उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
कंगना रणौत के अलावा बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने फैंस को आजादी की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं’। लोगों को बधाई देने के साथ-साथ उन्होने कई तस्वीरें साझा की।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा। 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। वहीं अजय देवगन ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
बात करें कंगना की तो वो अपने भांजे के साथ खूब वक्त बिताना पसंद करती हैं। इससे पहले भी उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो अपेन भांजे के साथ मस्ती करती दिख रही थीं। वो पूल में अपने भांजे के साथ डे आउटिंग कर रही थीं और इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram/kanganaranaut
कंगना पिछले दिनों अपनी कुछ तस्वीरों के चलते चर्चा में आ गईं थीं। कंगना ने ब्रालेट में तस्वीरें साझा की थीं जिसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल कर दिया था। इसके जवाब में कंगना ने कहा था कि मुझे सनातन धर्म का ज्ञान देने वाले लोगों को मैं बता दूं कि आप अब्राहमिक लग रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने हाल ही में फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वो 'तेजस' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। कंगना की फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। फैंस को इस फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।