फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: जानिए क्यों तैमूर और जहांगीर को फिल्म स्टार नहीं बनाना चाहती हैं करीना कपूर खान, ये है वजह

Sun, 15 Aug 2021 04:33 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 15 Aug 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Know why kareena kapoor Khan do not want to make taimur and jehangir a filmstar
करीना कपूर - फोटो : Insatagram

मशहूर कलाकार करीना कपूर खान ने बॉलीवुड को कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वे अपने बेटे जहांगीर को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से बेटे के जहांगीर नाम को लेकर उन्हें और पति सैफ अली खान को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में अपने बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर को लेकर काफी कुछ कहा, जो कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अपने बेटों के बारे में बात करते हुए करीना कहती हैं - "जेह मुश्किल से अभी 6 महीनों का हुआ होगा। वो बिल्कुल मेरे जैसा दिखता है। वहीं टिम (तैमूर) अपने पापा सैफ पर गया है। अपने जन्म के छह महीनों के बीतने के बाद टिम नए लोगों को देखने में सहज नहीं था। वहीं जेह को इसमें कोई दिक्कत नहीं है। तैमूर में काफी कुछ सैफ की तरह है। वहीं जेह हमारा बहुत बढ़िया मिक्स है। टिम  टिपिकल सैजिटेरियन (धनु राशि) है।

Know why kareena kapoor Khan do not want to make taimur and jehangir a filmstar
करीना कपूर और तैमूर - फोटो : Social media

आगे करीना कहती हैं - "वो काफी रचनात्मक है। उसका झुकाव कला की तरफ ज्यादा है। घर पर वो अक्सर ड्राइंग करता है। वो काफी उत्सुक बालक है। वो हर चीज को जानने की कोशिश करता है। वहीं जेह पाईसियन (मीन राशि) है।"

Know why kareena kapoor Khan do not want to make taimur and jehangir a filmstar
करीना कपूर और तैमूर - फोटो : Social media

करीना बताती हैं - "जब मैं जेह के साथ 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। उस दौरान मैंने आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए एक रोमांटिक गाने को शूट किया था।" करीना कपूर अपने दोनों  बेटों के भविष्य को लेकर काफी सीरियस हैं। इस पर बात करते हुए वो कहती हैं - "मैं अपने बेटों को जेंटलमैन बनाना चाहती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Know why kareena kapoor Khan do not want to make taimur and jehangir a filmstar
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

"मैं चाहती हूं भविष्य में लोग ये कहें कि मेरे बेटों की परवरिश अच्छी हुई है। वे अच्छे दिल के हैं। मुझे नहीं पसंद कि मेरे बेटे कोई फिल्म स्टार बनें। अगर टिम (तैमूर) मेरे पास आता है और कहता है कि उसे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना है, तो ये उसकी चॉइस है। मैं उसको इसमें सपोर्ट करुंगी।"

विज्ञापन
Know why kareena kapoor Khan do not want to make taimur and jehangir a filmstar
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

करीना ने ये भी कहा कि वे एक ऐसी मां नहीं बनना चाहती जो अपने बेटों की जिंदगी में दखल दें। आपको बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद से ही पैपराजी अक्सर उसको फॉलो करने की कोशिश करते हैं। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वहीं करीना के दूसरे बेटे जहांगीर का जन्म हाल ही में 21 फरवरी 2021 को हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed