फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: छोटी हाइट वाले बड़े एक्टर्स, जो आज करते हैं करोड़ों दिलों पर राज

Sun, 15 Aug 2021 03:16 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 15 Aug 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
list of most famous short height actors in bollywood
बॉलीवुड के छोटी हाइट वाले कलाकार - फोटो : Social media

बॉलीवुड में एक्टर बनने के लिए सबसे जरूरी हैं गुड लुक्स, अच्छी हाइट, मस्कुलर बॉडी, अच्छी शक्ल और सूरत। अभिनेता को लेकर हमेशा सोचा जाता है कि उनकी लंबाई जबरदस्त होनी चाहिए। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जिनकी हाइट अमिताभ बच्चन जैसी नहीं है लेकिन उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर कई बार हमें बॉलीवुड हीरो लार्जर दैन लाइफ जैसे किरदारों में नजर आते हैं, जो दुश्मन को हराकर सारी बुराइयों को अकेले खत्म कर देते हैं। वो जबरदस्त एक्शन के साथ एक नहीं सैकड़ों लोगों को अकेले मारते नजर आते हैं। लेकिन हकीकत में ये अभिनेता आपके और हमारी जैसी हाइट के होते हैं। आइए आज जानते हैं उन बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में जिनकी हाइट बेहद औसत है। असल जिंदगी में वो हमारे जैसे ही साधारण नजर आते हैं। इस लिस्ट में एक से एक बड़े अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं-

list of most famous short height actors in bollywood
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट नाम से मशहूर आमिर खान की असल जिंदगी में हाइट काफी कम है। वो सिर्फ 5 फीट 6 इंच के हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर वो धूम और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं।

list of most famous short height actors in bollywood
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

आमिर खान स्टारर फिल्म सरफरोश से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवाज ने हर तरह के किरदार निभाए हैं। अगर उनकी लंबाई की बात करें तो वो महज 5 फीट 6 इंच के हैं। लेकिन वो अपनी अदाकारी का लोहा बॉलीवुड से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल तक मनवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
list of most famous short height actors in bollywood
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख हमेशा से सामान्य चेहरे मोहरे और कद वाले रहे हैं । लेकिन सफलता की ऊंचाइयां जो उन्होंने छुई हैं, उसकी आजतक कोई बराबरी नहीं कर पाया है। शाहरुख की लंबाई की बात करें तो वो भी 5 फीट 8 इंच के हैं। रोमांस किंग के नाम से  पहचाने जाने वाले शाहरुख की आज भी दुनिया में करोड़ों की फॉलोइंग है।

विज्ञापन
list of most famous short height actors in bollywood
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान

अपनी फिल्मों में कभी टाइगर तो कभी पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले सलमान खान अक्सर एक्शन करते दिखते हैं। अपनी फिल्मों में एक हाथ से रॉकेट लॉन्चर चलाते नजर आने वाले सलमान की असल जिंदगी में लंबाई सिर्फ 5 फीट 8 इंच है। इस कद को हमारे समाज में सामान्य माना जाता है लेकिन सलमान की छवि दबंग वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed