{"_id":"60d170a68ebc3e2c5501de68","slug":"amrish-puri-this-make-up-man-tailor-created-the-spooky-magic-of-mogambo-boney-kapoor-shares-memories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरीश पुरी: इस मेकअप मैन और टेलर ने रचा मोगैंबो का डरावना तिलिस्म, बोनी कपूर ने साझा की अनमोल यादें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमरीश पुरी: इस मेकअप मैन और टेलर ने रचा मोगैंबो का डरावना तिलिस्म, बोनी कपूर ने साझा की अनमोल यादें
अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर, अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब भी कहीं अभिनेता अमरीश पुरी के नाम की चर्चा होती है तो उनका एक किरदार जरूर लोगों के जेहन में आता है, और वह है ‘मोगैंबो’। रेडियो नाटकों से अपनी आवाज का देश दुनिया में रुतबा कायम करने वाले अमरीश पुरी को रंगमंच की दुनिया में भी बहुत रुआब हासिल रहा। अपने पिता सुरिंदर कपूर का फिल्म निर्माण कारोबार संभालने के लिए बोनी कपूर ने जिस फिल्म ‘हम पांच’ से फिल्म निर्माण में कदम रखा, अमरीश पुरी उस फिल्म के मेन विलेन थे। दोनों की दोस्ती की अगला पड़ाव बनी शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिस्टर इंडिया'। इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने भी ऑडीशन दिया था लेकिन निर्माता बोनी कपूर का वोट गया था अमरीश पुरी के पक्ष में।
बोनी कपूर बताते हैं, ‘वह समय ऐसा था जब प्राण साहब और प्रेम नाथ हिंदी फिल्मों में खलनायकों की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। अमरीश जी उस समय रंगमंच के कलाकार थे और बहुत से नाटकों में काम करने के साथ खूब सराहना पा चुके थे। लेकिन, अभी तक उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में जगह नहीं मिली थी।' फिल्म ‘हम पांच’ में वह निर्देशक बापू की सिफारिश पर आए थे। इस फिल्म के लिए अमरीश पुरी को 40 हजार रुपये मिले थे। बोनी कहते हैं, ‘मैंने तब उनसे कहा कि अगर यह फिल्म हिट हुई तो मैं अमरीश पुरी को 10 हजार रुपये बोनस के तौर पर और दूंगा और हुआ भी ऐसा ही।’
2 of 5
बोनी कपूर
जब बोनी कपूर ने अमरीश पुरी को 'हम पांच' के लिए साइन किया था, उस वक्त उन्होंने अमरीश पुरी को बता दिया था कि वह आने वाले समय में बहुत बड़े खलनायक बनने वाले हैं। जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस वक्त सिर्फ प्राण और प्रेमनाथ ही ऐसे खलनायक थे जो एक फिल्म के लिए ढाई से तीन लाख रुपये तक लेते थे। इस फिल्म के बाद से ही अमरीश पुरी के दाम भी बढ़ना शुरू हो गए थे। बोनी ने कहा, 'हम पांच के लिए अमरीश जी ने बापू के कहे अनुसार उस किरदार की सभी बारीकियां समझीं और सारी तैयारियां खुद से ही कीं। फिल्म में जो लाल शॉल उन्होंने ओढ़ी है, वह फिल्म पोंगा पंडित से प्रेरित थी। जबकि इस शॉल पर बना सूरज का चित्र ताकत का प्रतीक था। अमरीश जी का मानना था कि यह किरदार में और गहराई लाएगा।'
3 of 5
अमरीश पुरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब 'मिस्टर इंडिया' में मोगैंबो के किरदार के लिए कास्टिंग चल रही थी, उस वक्त निर्माताओं को किसी ऐसे किरदार की तलाश थी जो 'शोले' के गब्बर और 'शान' के शाकाल की तरह अपना तिलिस्म स्थापित कर सके। इस किरदार के लिए दो महीने तक ऑडिशन चले लेकिन जावेद अख्तर के लिखे इस किरदार को कोई कलाकार नहीं मिला। अंत में निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक शेखर कपूर और लेखक जावेद अख्तर की सहमति अमरीश पुरी पर ही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमरीश पुरी
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के दिनों को याद करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'मोगेंबो के किरदार को निभाते हुए अमरीश जी बहुत खुश थे। वह उसके किरदार का स्केच तैयार करने वाले माधव टेलर और मेकअप मैन गोविंद के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस किरदार के संवाद खुद जावेद साहब ने लिखे, जिन्होंने मोगेंबो के व्यक्तित्व में चार चांद लगा दिए। फिर भी मैं मोगेंबो की सफलता का पूरा श्रेय मैं अमरीश जी को ही देना चाहूंगा। बाद में जो कुछ हुआ, वह सबके सामने एक इतिहास है।'
विज्ञापन
5 of 5
अमरीश पुरी
- फोटो : Instagram
इस किरदार के बाद तो अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महंगे खलनायकों में से एक बन गए थे। फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ साइन करने के बाद फिल्म से जब उनका लुक बाहर आया तो हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने उन्हें अपनी फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम' में भी मुख्य खलनायक की भूमिका के लिए साइन कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।