{"_id":"5c3eda60bdec22739f756262","slug":"amrita-arora-speaks-about-kareena-kapoor-khan-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैट शो में अमृता अरोड़ा का करीना की दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर बड़ा खुलासा, 'गुडन्यूज' जल्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चैट शो में अमृता अरोड़ा का करीना की दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर बड़ा खुलासा, 'गुडन्यूज' जल्द
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 'स्टोरी नाइट 2' चैट शो में बेबो अपने परिवार, दोस्ती से लेकर अपने बेटे तैमूर अली खान के बारे में खुलकर बात करती नजर आईं। बता दें कि इस चैट शो में बेबो अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोरा के साथ पहुंची। इस चैट शो में अमृता ने बेबो की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
kareena kapoor khan
गपशप वाले इस एपीसोड में करीना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि 'वह एक सामान्य परिवार की लड़कियों की ही तरह बड़ी हुई हैं और इसकी वजह उनकी मां हैं। करीना ने आगे कहा कि वह बेहद प्रेक्टिकल हैं और हमेशा कोई भी निर्णय बड़ी गंभीरता के साथ लेती हैं।'
3 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
वहीं जब बेबो से पूछा गया कि क्या उन्हें चाय पंसद है? तो इसके जवाब में बेबो ने कहा कि 'मैं 'चाय' पर्सन हूं। सुबह उठते ही मुझे चाय चाहिए होती है और इसके बिना मैं नहीं रह सकती। पहले चाय पीती हूं उसके बाद ही सैफ को गुड मॉर्निंग कहती हूं।' वहीं करीना के अलावा अमृता अरोरा ने बेबो की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई दिलचस्प बातें कहती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena
अमृता मजाक में ये कहती नजर आईं कि अगर बेबो दूसरी बार प्रेग्नेंट होती हैं तो वह देश छोड़ देंगी। हाल ही में बेबो पैरिस से न्यू ईयर की छुट्टियां मनाकर वापस लौटीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar and kareena kapoor
वहीं करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुडन्यूज' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।