{"_id":"5c3ed481bdec2273230f0589","slug":"is-sunil-grover-will-do-work-with-kapil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जो सलमान न कर पाए वो सुनील ने कर दिखाया, कपिल के शो में शामिल हो सकते हैं 'गुत्थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जो सलमान न कर पाए वो सुनील ने कर दिखाया, कपिल के शो में शामिल हो सकते हैं 'गुत्थी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma Sunil Grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रिश्ते एक बार फिर से सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले सुनील ने ट्वीट के जरिए कपिल को शुभकामनाएं दी थीं, वहीं इस बार सुनील ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसका अंदाजा खुद कपिल को भी नहीं होगा। सबकुछ फैंस की उम्मीदों के मुताबिक चला तो कॉमेडियन कपिल के शो में गुत्थी फिर वापसी कर सकते हैं।
2 of 5
kapil and sunil
हाल ही में कपिल ने मां के जन्मदिन पर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी थी। कपिल के इस पोस्ट पर सुनील ग्रोवर ने भी कपिल की मां को शुभकामनाएं दी। सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आंटी।' सुनील ग्रोवर के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि सुनील कपिल की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।
3 of 5
kapil sunil
कहा यह भी जा रहा है कि सुनील जल्द ही कपिल के शो में वापसी कर सकते हैं। वहीं फैंस भी सुनील के इस ट्वीट को देखकर बहुत खुश हैं। उनको कपिल के शो में सुनील की वापसी का इंतजार है। आपको बता दें कि मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त दोनों के बीच मतभेद हो गए थे, जिसके बाद कपिल और सुनील एक-दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
वहीं दोनों के दोस्तों ने दोनों को साथ लाने की खूब कोशिश कीं, लेकिन किसी को सफलती नहीं मिली। खुद दंबग सलमान खान ने दोनों की सुलह करने की कोशिश की थी, लेकिन सुनील के पोस्ट इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि सुनील अब सब कुछ भुलाकर कपिल के साथ आने को तैयार हैं। दोनों के काम की बात करें तो, कपिल का शो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
वहीं खबर है सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुरवाले खुराना' बंद होने जा रहा है। एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया, 'मैंने इस शो के सिर्फ 16 एपिसोड शूट किए थे। अब यह शो मेरी वजह से बंद हो रहा है। शो 8 वीक के लिए साइन किया था। इसकी वजह सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग है। मैं इस बात की पहले भी जानकारी दे चुका हूं कि कुछ एपिसोड के लिए यह शो बनाया गया था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।