सब्सक्राइब करें

पैसे के लिए करनी पड़ी थी सेल्समैन की नौकरी, आज साउथ के टॉप एक्टर में होती है विजय सेतुपति की गिनती

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 16 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Vijay Sethupathi Here is some fabulous facts about actor
Vijay Sethupathi

विजय सेतुपति तमिल सिनेमा के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। विजय सेतुपति का आज जन्मदिन है। वह 41 साल के हो गए हैं। विजय हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म पेटेटा में नजर आ रहे हैं। विजय सेतुपति तमिल इंडस्ट्री का ऐसा सितारा हैं जो सिर्फ चुनिंदा रोल करता है, और हर कैरेक्टर को बहुत ही सधे ढंग से निभाता है।

Trending Videos
Happy birthday Vijay Sethupathi Here is some fabulous facts about actor
Vijay Sethupathi

विजय सेतुपति का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। विजय सेतुपति का नाम उन एक्टर्स में लिया जाता है जिन्होंने बिना किसी सहारे के तमिल सिनेमा में सफलता की सीढ़ियां चढ़ी। विजय सेतुपति को पॉकेट मनी के लिए सेल्समैन से लेकर कैशियर और फोन बूथ ऑपरेटर तक की नौकरी करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Vijay Sethupathi Here is some fabulous facts about actor
Vijay Sethupathi

परिवार की स्थिति और अपने तीन भाई-बहनों की देखभाल करने के लिए विजय बी.कॉम करने के बाद दुबई नौकरी करने चले गए। दो साल अकाउंटेंट की नौकरी करने के बाद जब विजय को लगा कि उन्हें कुछ और करना चाहिए तो सब कुछ छोड़कर वह भारत वापस आ गए।

Happy birthday Vijay Sethupathi Here is some fabulous facts about actor
Vijay Sethupathi
एक्टिंग से विजय को इतना लगाव था कि भारत आकर उन्होंने एक थियेटर में अकाउंटेंट की नौकरी तक की। यहां कई तरह के काम किए लेकिन फिर एक दिन एक्टिंग में करियर शुरू करने का फैसला किया क्योंकि बालू महेंद्र ने उनसे एक बार कहा था कि तुम्हारा चेहरा फोटोजनिक है। विजय सेतुपती ने एक्टिंग की क्लासेज ली और फिर छोटे-मोटे रोल फिल्मों में करते रहे। 
विज्ञापन
Happy birthday Vijay Sethupathi Here is some fabulous facts about actor
Vijay Sethupathi
विजय ने बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर शुरुआत की। धीरे-धीरे ये छोटे रोल उन्हें पहचान दिलाने लगे लेकिन 2012 उनके लिए बदलाव भरा साल रहा। इस साल आईं उनकी 'पिज्जा' और 'नादुवुला कुंज पक्काता कानोम' सुपरहिट रहीं। 'पिज्जा' में वे डिलीवरी ब्वॉय बने थे जबकि 'नादुवुला कुंज पक्काता कानोम' में ऐसे युवा का किरदार निभाया था जिसकी याद्दाश्त उसकी शादी से दो दिन पहले चली जाती है। दोनों ही किरदारों से विजय ने दर्शकों का दिल जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed