{"_id":"60214b8c8ebc3e26a37b1f1a","slug":"amrita-singh-unknown-fact-that-she-was-dating-sunny-deol-before-getting-marry-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ से पहले सनी देओल को डेट करती थीं अमृता सिंह, एक्टर की सच्चाई पता चलते ही तोड़ लिया था रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ से पहले सनी देओल को डेट करती थीं अमृता सिंह, एक्टर की सच्चाई पता चलते ही तोड़ लिया था रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
अमृता सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं अमृता सिंह नौ फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह की 62 साल की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन सैफ अली खान से शादी और सनी देओल संग अफेयर खूब चर्चा में रहा। सैफ से शादी से पहले अमृता की जिंदगी में कौन था और वो किसकी दीवानी थीं ये आज हम आपको बताएंगे।
2 of 10
Sunny Deol and Amrita Singh
- फोटो : twitter
दरअसल सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले वे सनी देओल के प्यार में थीं। सनी से उनकी मुलाकात 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान उनके अफेयर की बातें सामने आने लगीं। लेकिन सनी पहले से ही शादीशुदा थे। ये बात राज रखी गई थी क्योंकि उनके पिता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि फिल्म रिलीज होने से पहले ये सामने आए।
3 of 10
sunny deol
- फोटो : social media
लेकिन हर जमाने में मीडिया से भला राज कहां छिपता है। खबरें छपने लगीं कि वे शादीशुदा हैं और ये बात तेजी से फैली। इसके बावजूद सनी ने शादी की बात को मानने से इनकार कर दिया। क्योंकि सनी के बॉलीवुड करियर और रोमांटिक इमेज पर बुरा असर पड़ सकता था। इसलिए इस बात को दबाकर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
सनी देओल
वहीं सनी की पत्नी पूजा से उनकी शादी एक बिजनेस डील के तहत हुई थी। पूजा उस समय लंदन में रह रही थीं। मीडिया में खबर फैलने के डर से सनी चोरी-छिपे उनसे मिलने लंदन जाया करते थे। सनी की मां प्रकाश कौर इस रिश्ते के खिलाफ थीं क्योंकि वे जानती थीं उनका बेटा शादीशुदा है। दूसरी तरफ अमृता की मां रुख्साना सुल्ताना को पहले से ही ये रिश्ता मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
5 of 10
अमृता सिंह, रवि शास्त्री
- फोटो : Bollywood
एक दिन जब अमृता को सनी देओल की सच्चाई पता चली तो उन्हें आघात पहुंचा। उसी वक्त अमृता ने सनी को छोड़ दिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में और भी लोग आए। कुछ दिन उनका नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी जोड़ा गया जो अब भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।