{"_id":"60e7b73cac55ad3cf819fec7","slug":"amy-jackson-share-aishwarya-rai-bachchan-queen-with-rare-pic-post-miss-world-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: एमी जैक्सन ने साझा की ऐश्वर्या राय की तस्वीर, जमीन पर मिस वर्ल्ड का ताज पहन खाना खाती आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: एमी जैक्सन ने साझा की ऐश्वर्या राय की तस्वीर, जमीन पर मिस वर्ल्ड का ताज पहन खाना खाती आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमी जैक्सन-ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली ब्रिटिश अभिनेत्री एमी जैक्सन अपने फैंस को प्रभावित करने का कोई मौक नहीं छोड़तीं। एक बार फिर एमी हर तरफ छा गई हैं। दरअसल, हाल ही में एमी ने ऐश्वर्या राय बच्चन की थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। उन्होंने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी में पोस्ट किया है। एमी जैक्सन एक्स ब्यूटी क्वीन यानी ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। एमी जैक्सन ने ऐश्वर्या राय की थ्रोबैक फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘क्वीन। ’एमी जैक्सन द्वारा शेयर की गई इस स्टोरी में देख सकते हैं कि इसमें ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा के साथ जमीन पर बैठ खाना खाती नजर आ रही हैं। यह तस्वीर तब की है जब ऐश्वर्या साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीती थीं।
2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय ने गुलाबी साड़ी पहनी है, साथ ही उनके सिर पर ताज लगा। वे अपनी मां वृंदा के साथ खाना खाती नजर आ रही हैं। इसे साझा करते हुए एमी लिखती हैं 'क्वीन' 'आप हमेशा मेरी पसंदीदा रही हैं'। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था जबकि सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या सिर्फ 21 साल की थीं।
3 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : instagram
एमी द्वारा साझा की ऐश्वर्या की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अगर ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फन्ने खां में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन और गुलाब जामुन शामिल हैं, जिसमें वह पति अभिषेक के साथ दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमी जैक्सन
वहीं, इंग्लैंड में जन्मीं एमी जैक्सन ने अपने अभिनय की शुरूआत 2010 में एक तमिल फिल्म से की थी। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। बॉलीवुड में एमी की पहली फिल्म थी ‘एक था दीवाना’। कहा जाता है कि एमी अपनी फिल्मों से ज्यादा प्रतीक बब्बर के साथ संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहीं। इसके अलावा वो ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘फ्रीकी अली’ में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
एमी जैक्सन
बता दें कि एमी को आखिरी बार फिल्म 2.0 में देखा गया था। 2018 में रिलीज हुई 2.0 फिल्म में रजनीकांत, एमी जैक्सन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे। फिलहाल तो एक्ट्रेस इन दिनों यूके में हैं। बेटे को जन्म देने के बाद उन्होंने कोई भी भारतीय फिल्म अभी तक साइन नहीं की है, लेकिन वे भारत और यहां की सभी खबरों से जुड़ी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।