फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कार्ड छपने के बाद भी सलमान संग फेरे नहीं ले पाई थीं संगीता बिजलानी, इस क्रिकेटर से की थी शादी

Fri, 09 Jul 2021 07:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta Bijlani Birthday: Here Know About Love Story Of Actress With Salman Khan
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी का जन्म नौ जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बिजलानी ने फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा खूबसूरती से काफी सुर्खियों बटोरी थीं। संगीता ने महज 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1980 में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं थीं। संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की। इसी दौरान संगीता की नजदीकियां सलमान के साथ बढ़ीं।



संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी। सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे लेकिन शादी नहीं हो पाई।

Sangeeta Bijlani Birthday: Here Know About Love Story Of Actress With Salman Khan
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी।

Sangeeta Bijlani Birthday: Here Know About Love Story Of Actress With Salman Khan
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। 1996 में संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sangeeta Bijlani Birthday: Here Know About Love Story Of Actress With Salman Khan
अजहर और संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे थे। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी की। अजहर से शादी के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम आयशा रखा। शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर के रिश्ते में दरार आ गई। आखिरकार 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया। 
 
विज्ञापन
Sangeeta Bijlani Birthday: Here Know About Love Story Of Actress With Salman Khan
सलमान खान, संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया
बहरहाल सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। उन्हें सलमान के घर आते-जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। संगीता ने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज' और 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया। शादी के बाद ही संगीता बिजलानी फिल्मों से भी दूर हो गईं। फिलहाल उनका इंडस्ट्री में लौटने का कोई इरादा नहीं है। अपने फैंस के लिए संगीता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed