फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कुमार रामसे का निधन और सलमान व अलवीरा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Fri, 09 Jul 2021 12:50 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Jul 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kumar Ramsay Passes Away At 85 And Salman Khan And His Sister Alvira Khan Summoned By Chandigarh Police
कुमार रामसे, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

80 और 90 के दशक में हॉरर फिल्मों के सरताज माने जाने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक कुमार रामसे का निधन हो गया है। कुमार रामसे का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुमार रामसे के भतीजे अमित रामसे के मुताबिक, ‘कुमार रामसे को गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल का तेज दौरा पड़ा और उन्होंने हीरानंदानी स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।’ कुमार रामसे ने रामसे ब्रदर्स की फिल्मों में लेखन का कार्यभार संभाला। उनकी लिखी चर्चित फिल्मों में ‘पुराना मंदिर’, ‘खोज’ और ‘साया’ शामिल हैं। कुमार रामसे ‘और कौन’ और ‘दहशत’ फिल्मों के निर्माता भी रहे। सोशल मीडिया पर कुमार रामसे को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। फैंस उनके द्वारा बनाई फिल्मों को याद कर रहे हैं। इससे पहले 2019 में रामसे ब्रदर्स में से एक श्याम रामसे  का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। श्याम रामसे के सात भाई थे। इन सभी को रामसे ब्रदर्स के नाम से पहचाना जाता है। कुमार रामसे, केशू रामसे, तुलसी रामसे, करन रामसे, श्याम रामसे, गंगू रामसे और अर्जुन रामसे।



नहीं रहे हॉरर फिल्मों के शहंशाह: कुमार रामसे का 85 साल की उम्र में निधन

Kumar Ramsay Passes Away At 85 And Salman Khan And His Sister Alvira Khan Summoned By Chandigarh Police
बहन अलवीरा के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan), अलवीरा खान (Alvira Khan) और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद सलमान की कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है और कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। अब पुलिस ने सलमान, अलवीरा के अलावा बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे और अन्य अधिकारियों संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं और दस दिन के अंदर जवाब मांगा है।

बढ़ीं मुश्किलें: सलमान और अलवीरा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ पुलिस ने भेजा समन

Kumar Ramsay Passes Away At 85 And Salman Khan And His Sister Alvira Khan Summoned By Chandigarh Police
रॉबर्ट डाउनी सीनियर और जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया था। वहीं अब हॉलीवुड जगत से भी दुख भरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड स्टार और पूरी दुनिया में सुपर हीरो 'आयरन मैन' के किरदार से मशहूर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन हो गया है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है। बता दें, रॉबर्ट डाउनी सीनियर 85 साल के थे और हैरान कर देने वाली बात रही कि नींद में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


नहीं रहे 'आयरन मैन' के पिता: रॉबर्ट डाउनी सीनियर का 85 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumar Ramsay Passes Away At 85 And Salman Khan And His Sister Alvira Khan Summoned By Chandigarh Police
संभावना सेठ, अविनाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम संभावना सेठ (Sambhavna Seth) आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर संभावना अपने पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के साथ चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, संभावना और अविनाश एक जाने माने यूट्यूबर हैं और अक्सर फैंस के साथ फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। संभावना और अविनाश ने 16 जून को एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने आदिवासी समुदाय को लेकर कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर फैंस से माफी मांगी है। वीडियो में इस्तेमाल किए गए अपने शब्दों पर संभावना और अविनाश को ट्रोल किया जा रहा है। ये वीडियो 16 जून को अपलोड किया गया था। वीडियो को लेकर निगेटिव कमेंट्स मिलने के बाद कपल ने ये वीडियो सोशल मीडिया से हटा लिया है और आदिवासी समुदाय से माफी मांगी है।


माफीनामा: आदिवासी समाज पर टिप्पणी करना संभावना सेठ को पड़ा भारी, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
विज्ञापन
Kumar Ramsay Passes Away At 85 And Salman Khan And His Sister Alvira Khan Summoned By Chandigarh Police
विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर का निधन हो गया है। उन्होंने बीती 5 जुलाई को अंतिम सांस ली। वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। खबरों की मानें तो वो बीते दिनों मालदीव गए थे। वहीं पर उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ और इसके बाद वो मुंबई लौट आए। मुंबई आने के बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया उसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 21 दिनों की लंबी लड़ाई के बाद उनकी जान चली गई। वे अपने पीछे पत्नी नमिता और बेटे अभय चोपड़ा को छोड़ गए हैं।

नहीं रहे विधु विनोद चोपड़ा के भाई वीर: कोरोना ने छीनी एक और जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed