बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। प्रशंसक इन तस्वीरों को बहुत पसंद करते हैं और हजारों की संख्या में उस पर लाइक्स आते हैं। इस बार एक अभिनेत्री की थ्रोबैक तस्वीरें सामने आई हैं जिसे उनकी मां ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
बचपन की तस्वीरों में इस अभिनेत्री का दिखा क्यूट अंदाज, आप पहचान पाए क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरें देखकर इस अभिनेत्री को तो आप पहचान ही गए होंगे। ये कोई और नहीं चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे हैं। 30 अक्तूबर को अनन्या पांडे 22 साल की होने जा रही हैं। ऐसे में उनका परिवार भी जन्मदिन को लेकर खासा उत्साहित है।
अनन्या की मां भावना पांडे ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- दो दिन और हैं। बर्थडे गर्ल लव यू। भावना पांडे ने तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में अनन्या अपने माता पिता के साथ हैं। दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री और उनकी मां हैं। जबकि तीसरी तस्वीर में केवल अनन्या पांडे हैं।
View this post on Instagram
♥️♥️♥️ #2daystogo #birthdaygirl love you
A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on
अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म खाली पीली थी जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर थे। पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के बाद बंद हुए सिनेमाघरों की वजह से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया।
View this post on Instagram
Birthday Girl !!!! 3 days to go !!!! ♥️♥️♥️obsessed with the camera then and now !!! 😂 love you 🥰
A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on
अनन्या पांडे ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।