फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनन्या पांडे के जन्मदिन पर बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने यूं दिया सरप्राइज, साथ में अबराम भी आए नजर

Fri, 30 Oct 2020 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 30 Oct 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Ananya Panday birthday Suhana Khan AbRam and Shanaya kapoor wish
सुहाना खान की पोस्ट - फोटो : instagram/suhanakha2

आम लोग हों या बॉलीवुड सितारे, सभी के लिए जन्मदिन खास होता है। परिवार और दोस्तों की ओर से इस दिन ढेर सारा प्यार मिलता है। इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे की। 30 अक्तूबर को अनन्या 22 साल की हो गईं। इस मौके पर प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Ananya Panday birthday Suhana Khan AbRam and Shanaya kapoor wish
सुहाना खान की पोस्ट - फोटो : isntagram/suhanakha2

अनन्या की बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने अलग ही अंदाज में उन्हें सरप्राइज दिया। सुहाना ने एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ अबराम, शनाया कपूर और अनन्या पांडे मस्ती करते दिख रहे हैं। यह टिकटॉक वीडियो से ली गई तस्वीर है।

Ananya Panday birthday Suhana Khan AbRam and Shanaya kapoor wish
अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया कपूर - फोटो : isntagram/suhanakha2

एक अन्य तस्वीर में सुहाना के साथ अनन्या पांडे और शनाया कपूर हैं। तीनों पार्टी करती हुई दिख रही हैं और ग्लैमरस अंदाज में पोज दे रही हैं। सुहाना ने तस्वीरों के साथ लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे। लव यू हमेशा अनन्या पांडे।‘ बता दें कि सुहाना इन दिनों दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग को एंजॉय कर रही हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त वहीं पर है।

View this post on Instagram

Happy birthday to this pretty girl the one and only @ananyapanday wish you Nothing but the best ❤ omg this video so cute 😍#suhanakhan #ananyapanday #shanayakapoor #abramkhan #frienshipgoals

A post shared by Suhana khan (@suhanakha2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday birthday Suhana Khan AbRam and Shanaya kapoor wish
अनन्या पांडे - फोटो : instagram/bhavanapandey

अनन्या का परिवार भी उनके जन्मदिन को लेकर खासा उत्साहित है। अनन्या की मां भावना पांडे ने अभिनेत्री की बचपन की कई तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें अनन्या, भावना पांडे और चंकी पांडे नजर आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

♥️♥️♥️ #2daystogo #birthdaygirl love you

A post shared by Bhavana Pandey (@bhavanapandey) on

विज्ञापन
Ananya Panday birthday Suhana Khan AbRam and Shanaya kapoor wish
अनन्या पांडे - फोटो : instagram/ananyapandey

अनन्या पांडे ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed