फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीरा नायर का ‘मान’ अब बनेगा पाकिस्तान से लड़ने वाला ब्रिगेडियर, साथ मिला इन दो दमदार कलाकारों का

Fri, 30 Oct 2020 09:30 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 30 Oct 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Ishaan Khatter Mrunal Thakur and Priyanshu Painyuli team up with for Pippa
पिप्पा की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर में ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता और निर्देशक मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' में मान कपूर का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाले युवा अभिनेता ईशान खट्टर अब ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का रूप धारण करने के लिए तैयार हैं। 'पिप्पा' नाम से बन रही इस फिल्म में ईशान का साथ देने के लिए दूसरे कलाकारों को इस भी निर्माताओं ने खोज लिया है। अपने साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए चुने गए कलाकारों के नाम की घोषणा खुद ईशान खट्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके की है।

Ishaan Khatter Mrunal Thakur and Priyanshu Painyuli team up with for Pippa
ईशान खट्टर - फोटो : फिल्म धड़क

ईशान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्यूली की तस्वीर को भी जगह दी है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में ईशान ने लिखा, 'बंदूकों को तड़तड़ाने हम एक साथ आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पैन्यूली आपका स्वागत है पिप्पा सेना में।' मृणाल ठाकुर फिल्म में ईशान खट्टर की छोटी बहन का किरदार निभाएंगी जबकि प्रियांशु ईशान के बड़े भाई होंगे। 

Ishaan Khatter Mrunal Thakur and Priyanshu Painyuli team up with for Pippa
सोनी राजदान - फोटो : instagram/sonirazdan

फिल्म 'पिप्पा' में इन सब की मां का किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान को चुना गया है। फिल्म के कलाकारों के बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, 'हम कुछ ऐसे अच्छे कलाकारों की तलाश में थे जो एक यूनिट को एक परिवार बनाने में विश्वास रखते हों। जो एक दूसरे का उत्साहवर्धन करें। और हमें मृणाल, प्रियांशु और सोनी राजदान के रूप में वह कलाकार मिल गए। यह सभी ईशान के साथ एक परिवार बनाएंगे। मुझे खुशी है कि इन कलाकारों के साथ हम वह हासिल कर पाएंगे जो हम चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khatter Mrunal Thakur and Priyanshu Painyuli team up with for Pippa
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म वर्ष 2016 में प्रकाशित हुई किताब 'द बर्निंग चाफीज' पर आधारित है जिसे खुद ब्रिगेडियर बलराम ने ही लिखा है। वह वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच से लड़े गए युद्ध के दौरान 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा थे। इस किरदार को निभाने के बारे में ईशान ने कहा, 'मैं तो बहुत भावविभोर हो उठा था जब मुझे पता चला कि मुझे इस फिल्म में ब्रिगेडियर मेहता का किरदार निभाना है। मेरे लिए सही मायने में यह बहुत सम्मान की बात है।' इस फिल्म का निर्देशन अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' बनाने वाले राजा कृष्ण मेनन करेंगे।

विज्ञापन
Ishaan Khatter Mrunal Thakur and Priyanshu Painyuli team up with for Pippa
तब्बू, ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्तूबर के महीने की शुरुआत में ही ईशान को फिल्म 'खाली पीली' में अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ देखा गया। यह फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' में ईशान ने मान कपूर का एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर सबको चौंका दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed