{"_id":"5f9b83af8ebc3e9b7e32ba19","slug":"kajal-aggarwal-to-neha-kakkar-these-celebs-marriage-during-corona-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में इन सितारों ने लिए सात फेरे, शादी के बाद इस अभिनेत्री ने तो इंडस्ट्री को कह दिया अलविदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में इन सितारों ने लिए सात फेरे, शादी के बाद इस अभिनेत्री ने तो इंडस्ट्री को कह दिया अलविदा
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज, नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 30 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करेंगी। शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इस शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे। कोरोना काल के वक्त में बॉलीवुड और टीवी के ऐसे कई कलाकार रहे जिन्होंने सात फेरे लिए। तो चलिए इसी कड़ी में उन कलाकारों के बारे में बताते हैं।
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/NehaKakkar
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 24 अक्तूबर को शादी रचाई। उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में फेरे लिए। इस शादी को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इस यादगार दिन पर खूब मस्ती और हंगामा हुआ। उन्होंने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे।
3 of 6
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज
- फोटो : instagram/miheeka
अभिनेता राणा दग्गुबाती और उनकी प्रेमिका मिहीका बजाज ने आठ अगस्त को हैदराबाद के रामनायडू स्टूडियो में शादी की। मिहीका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं, जो मुंबई में ड्यू ड्रॉप डिजाइन स्टूडियो की मालकिन हैं। इसके साथ साथ वो शादी और इवेंट मैनेजमेंट का भी काम संभालती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
समीक्षा, शैल ओसवाल
- फोटो : instagram/sameeksha
टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ इसी साल तीन जुलाई को शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने सिंगापुर में गुरुद्वारे में शादी की। शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया है। उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है। अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : instagram/poojabanerjee
अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड कुणाल वर्मा संग लॉकडाउन के बीच शादी की। दरअसल 15 अप्रैल 2020 को दोनों की शादी धूमधाम से होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। पूजा ने बताया था कि शादी की तारीख से एक महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब जब 15 अप्रैल को शादी की रस्में नहीं हो पाईं तो वो बड़ों का आशीर्वाद लेकर नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।