{"_id":"5cf8906abdec22070518e686","slug":"ananya-pandey-speak-on-kartik-aaryan-and-sara-ali-khan-said-there-is-no-love-triangle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा के आते ही कार्तिक आर्यन ने तोड़ा अनन्या का दिल! लव ट्रायंगल पर बोल दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा के आते ही कार्तिक आर्यन ने तोड़ा अनन्या का दिल! लव ट्रायंगल पर बोल दी ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Ananya Pandey
- फोटो : social media
एक्टर कार्तिक आर्यन को बॉलीवुड का उभरता स्टार कहा जाने लगा है। वह अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बना चुके हैं। वहीं कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइन को लेकर भी हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। काफी समय से कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस और स्टार किड सारा अली खान और अनन्या पांडे से जुड़ चुका है।
Trending Videos
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : Instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन पहले अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे, वहीं अब वह सारा अली खान के साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में ईद के मौके पर कार्तिक और सारा को मुंह छिपाकर घूमते हुए भी देखा गया था। इन सबके बीच कार्तिक आर्यन के लव ट्रायंगल को लेकर अनन्या पांडे का बड़ा बयान आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो हाल ही में अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन को लेकर बोला है कि, 'मेरा कोई लव ट्रायंगल नहीं है। अभी मैं काफी यंग हूं। मैं 20 साल की हूं और किसी पर क्रश आना बेहद नॉर्मल बात है। मैं अपनी भावनाओं को लेकर बहुत खुली हूं और लोगों को अपने क्रश को बारे में बताती हूं। क्योंकि मैं अभी बहुत यंग हूं इसलिए मेरा क्रश भी समय के हिसाब से बदलता रहता है। इसलिए ये केवल मजाक की तरह है सभी को इसको मजाक की तरह लेना चाहिए।'
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : social media
अनन्या पांडे ने आगे कहा है कि, 'सभी तरह के लव ट्रायंगल को मैंने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए बचाकर रखा हुआ है।' आपको बता दें कि अनन्या पांडे ने एक शो में ये कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को काफी पसंद करती हैं और कार्तिक उनके क्रश है। इसके बाद कार्तिक और अनन्या को बहुत बार साथ देखा गया था।
विज्ञापन
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
वहीं मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में होंगी। 'पति पत्नी और वो' का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X