साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस समय अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा को लेकर छाए हुए हैं। इस फिल्म के बाद सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में वह सुपरस्टार बन चुके हैं। फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग और एक्शन को देखने के बाद हिंदी भाषी दर्शक भी उनके फैन हो चुके हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए अब 'पुष्पा' ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर भी रिलीज कर दिया गया है। अगर आपको भी फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन का एक्शन दमदार लगा हो तो अल्लू कि कुछ ऐसी फिल्में हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए। बात करेंगे उनकी टॉप पांच फिल्मों की जो एक्शन से भरपूर हैं।
Allu Arjun Movies: 'पुष्पा' देखने के बाद हो गए हैं अल्लू अर्जुन के फैन तो आज ही ओटीटी पर देख लें उनकी ये 5 दमदार फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे-
अल्लू अर्जुन की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से डीजे फिल्म बेहतरीन है। इस फिल्म की कहानी का टाइटल हीरो डीजे के नाम पर ही रखा गया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन यानी डीजे जो बचपन से ही क्रिमिनल्स को मारना चाहती है। वह पुलिस के साथ मिलकर क्रिमिनल्स का सफाया करता है इस फिल्म में दमदार एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। अल्लू अर्जुन की डीजे फिल्म को हिंदी में डब किया जा चुका है।
डेंजरस खिलाड़ी-
अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको अल्लू अर्जुन की डेंजरस खिलाड़ी जरूर देखनी चाहिुए। ये फिल्म भी आपको हिंदी में मिल जाएगी। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आपको भरपूर एक्शन के साथ कॉमेडी सीन भी देखने को मिलेंगे।
येवडु-
अल्लू अर्जुन की फिल्म येवडु भी एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा एक्शन हीरो रामचरण, एमी जैक्सन, राहुल देव, काजल अग्रवाल और श्रुति हसन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर ये फिल्म काफी एंटरटेनिंग है।
लकी द रेसर-
अल्लू अर्जुन की ये फिल्म एक्शन थ्रिलर होने का साथ ही काफी दिलचस्प भी है। इस फिल्म में एक नॉर्मल लड़के की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है जब एक खतरनाक अपराधी शिवा रेड्डी की एंट्री होती है जो कि पॉलिटिशियन भी है। इसके बाद शुरू होती है लकी द रेसर की असली कहानी। ये फिल्म भी हिंदी में मौजूद है।