{"_id":"61e4efb396aa267fe70b8098","slug":"interesting-story-of-dharmendra-and-hema-malini-started-on-the-sets-of-sholay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शोले' के सेट पर गलतियां करने के लिए लाइटमैन को पैसे देते थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी थीं वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शोले' के सेट पर गलतियां करने के लिए लाइटमैन को पैसे देते थे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी थीं वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भी बॉलीवुड में एक आदर्श कपल हैं, लेकिन अपने प्यार को शादी तक पहुंचाना उनके लिए आसान नहीं रहा। दोनों ने ही कई मुश्किलें पार की, तब कहीं जाकर इनका प्यार शादी तक पहुंचा। दोनों की शादी में सबसे बड़ी दिक्कत थी, धर्मेंद्र का पहले से शादीशुदा होना। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी चर्चित और विवादित होने के साथ दिलचस्प भी रही। हेमा और धर्मेंद्र ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म शोले के सेट से हुई। फिल्म शोले के सेट से हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की लव स्टोरी का एक बहुत ही मशहूर किस्सा है।
Trending Videos
2 of 4
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
शोले फिल्म हिंदी सिनेमा की हिट फिल्मों में से एक है। आज भी लोगों को गब्बर से लेकर वीरू डायलॉग याद रहते हैं। जिसने भी शोले फिल्म देखी होगी उसे ये तो पता ही होगा कि इस फिल्म में जहां अमिताभ बच्चन के अपोजिट जया भादुरी थीं जो आज जया बच्चन हैं तो वहीं वीरु यानी धर्मेंद्र के अपोजिट बसंती के किरदार में हेमा मालिनी थीं। ये बात कम ही लोग जानते होंगे कि इस फिल्म में धर्मेंद्र पहले ठाकुर का किरदार निभाना चाहते थे लेकिन जब उन्हें वीरू और बसंती के किरदार के बारे में पता चला तो वह वीरू का रोल करने के लिए तैयार हो गए। इसी फिल्म के सेट पर ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र का प्यार परवान चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/deolomania_ru
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को पसंद करते थे लिहाजा वह उनके आस-पास रहना चाहते थे। शोले फिल्म के सेट से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र लाइनमैन को गलतियां करने के लिए पैसे दिया करते थे-ताकि जब वीरू और बसंती की सीन फिल्माया जाए तो लाइट मैन गलती कर दे और सीन बिगड़ जाए, जिसकी वजह से सीन को दोबारा रिटेक करना पड़े। इसकी वजह थी कि धर्मेंद्र को हेमा मालिनी के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने का मौका मिल जाए।
4 of 4
शोले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म शोले साल 1975 में रिलीज की गई थी। आज इतने साल गुजर जाने के बाद भी इस फिल्म की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। दर्शक आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। शोले फिल्म में गब्बर से लेकर बसंती, वीरू, जय और ठाकुर सभी किरदार यादगार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।