सब्सक्राइब करें

Anek Trailer OUT: नया संवेदनशील मुद्दा पर्दे पर लाए आयुष्मान खुराना, पुलिस के रोल में फिर आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 05 May 2022 05:25 PM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना हर बार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आते हैं।

विज्ञापन
Anek Trailer OUT: The trailer of Ayushmann Khurrana starrer film Anek trailer is out watch the full video here
फिल्म अनेक का ट्रेलर आउट - फोटो : Social media

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना हर बार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आते हैं। इंडस्ट्री में अलग और लीग से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अब जल्द ही एक और नई फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। अभिनेता जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म अनेक में नजर आने हैं। फिल्म को लेकर दर्शक काफी बेताब हैं। ऐसे में अब दर्शकों की बेताबी कम करने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है।

Trending Videos
Anek Trailer OUT: The trailer of Ayushmann Khurrana starrer film Anek trailer is out watch the full video here
अनेक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आए फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता आयुष्मान खुराना एक अंडर कवर पुलिसवाले के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में अभिनेता का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में एक्टर की दमदार अदाकारी और शानदार डायलॉग एक बार फिर दर्शकों को पसंद आने वाले हैं। अपनी फिल्म आर्टिकल 15 में पुलिस बनने के बाद एक्टर अनेक में एक अंडर कवर कॉप बन नॉर्थ ईस्ट और वहां के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दे को सुलझाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anek Trailer OUT: The trailer of Ayushmann Khurrana starrer film Anek trailer is out watch the full video here
अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता क्षेत्र और भाषा के आधार बंटे भारत पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख कहा जा सकता है कि इस फिल्म के जरिए अभिनेता एक बार फिर एक गंभीर मुद्दे को दर्शकों तक पहुंचाने वाले हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना इस बार अपनी फिल्म के पर्दे पर गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर का एक्शन मोड वाला अंदाज भी लोगों को पसंद आएगा।

Anek Trailer OUT: The trailer of Ayushmann Khurrana starrer film Anek trailer is out watch the full video here
अनेक - फोटो : Instagram

फिल्म को नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोकेशन में शूट किया गया है। फिल्म 'अनेक' को अनुभव सिन्हा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। जबकि इसे भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडिया वर्क्स द्वारा मिलकर बनाया गया है। साल 2019 में आई फिल्म आर्टिकल 15 के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ आयुष्मान की ये दूसरी फिल्म है। फिल्म 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


विज्ञापन
Anek Trailer OUT: The trailer of Ayushmann Khurrana starrer film Anek trailer is out watch the full video here
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक - फोटो : Instagram

कुछ देर पहले ही रिलीज हुए फिल्म के इस ट्रेलर को अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में आयुष्मान के अलावा  एंड्रिया केविचसा, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा आदि नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान फिल्म अनेक के बाद 'डॉक्टर जी' में रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगे। जिसमें वह एक पुरुष रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगे। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी सहायक भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed