अभिनेता अंगद बेदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। साल 2004 में अंगद ने फिल्म 'काया तरण' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। इसके सात साल बाद उन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश किया और फिल्म 'फालतू' में नजर आए। साल 2018 में अंगद बेदी उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली।
{"_id":"601dc198dab7e165cd22dea5","slug":"angad-bedi-birthday-angad-bedi-love-story-is-quite-romantic-secretly-married-to-neha-dhupia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Angad Bedi Birthday: काफी रोमांटिक है अंगद बेदी की लव स्टोरी, नेहा धूपिया से रचाई गुपचुप तरीके से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Angad Bedi Birthday: काफी रोमांटिक है अंगद बेदी की लव स्टोरी, नेहा धूपिया से रचाई गुपचुप तरीके से शादी
Sat, 06 Feb 2021 11:10 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
अंगद बेदी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
neha dhupia angad bedi
- फोटो : twitter
कहा जाता है कि अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी।
Neha Dhupia, Angad Bedi
- फोटो : social media
अंगद ने बताया था, 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्निक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia, Angad Bedi
- फोटो : spcial media
अंगद बेदी ने आगे कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।' नेहा और अंगद ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके लोगों को खबर दी थी।
विज्ञापन
angad bedi and neha dhupia
बता दें कि अंगद और नेहा ने 10 मई 2018 को शादी की थी। नेहा-अंगद की शादी से फैंस काफी हैरान थे । अचानक शादी की खबर सुनकर कयास लगाए जाने लगे कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले तो अंगद और नेहा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकार दिया था लेकिन बाद में खुद सबकुछ बताया। नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में खुद अंगद बेदी ने इस बात को कबूला था। अंगद ने बताया था, 'नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। जब दोनों ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो बहुत 'डांट' पड़ी थी।'