फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: कोरोना को मात देकर 16 दिन बाद घर लौटे अंगद बेदी, बेटी-पत्नी को गले लगाकर हुए भावुक

Sun, 23 May 2021 01:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 23 May 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Angad Bedi returned home after tested negative for covid 19 hugged wife and daughter video goes viral
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी भी नहीं कि तीसरी लहर की खबरें भी सामने आने लगी। इस साल कोरोना की ये लहर और भी खतरनाक साबित हो रही है। आए दिन लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और बहुत लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत के सितारे तक इस वायरस से अछूते नहीं रह गए। कुछ दिनों पहले अभिनेता अंगद बेदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अपने स्वास्थ्य के लिए और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। वहीं अब 16 दिनों तक क्वारंटीन में रहने के बाद वो अपने परिवार से मिले। इसका एक वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया जहां नेहा धूपिया और बेटी से मिलते हुए अंगद भावुक हो गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस उनके वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Angad Bedi returned home after tested negative for covid 19 hugged wife and daughter video goes viral
अंगद बेदी, मेहर बेदी - फोटो : Instagram

वीडियो में दिख रहा है कि अंगद और नेहा की बेटी मेहर अपने कमरे में खेल रही होती हैं तभी अंगद सामने आ जाते हैं। 16 दिनों से पापा से दूर रह रहीं मेहर तुंरत दौड़ कर उनके गले लग जाती हैं। वहीं अंगद भी अपनी बेटी को गले से चिपका लेते हैं और उसे खूब प्यार करते हैं। वहीं तुरंत वो अपनी बेटी के साथ खेलने भी लगते हैं।

Angad Bedi returned home after tested negative for covid 19 hugged wife and daughter video goes viral
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

इस वीडियो के कैप्शन में अंगद ने लिखा, 'काफी समय बाद हम एक हुए हैं, घर आने से बेहतर कोई और एहसास नहीं होता है। कोरोना हर किसी के लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है, लेकिन इसने हमें अपनों की कीमत समझा दी है। मैं अब कोरोना निगेटिव हो चुका हूं। 16 दिनों बाद मैं अपनी पत्नी नेहा और बेटी मेहर से मिला। ये उनके लिए भी आसान नहीं था, लेकिन अब हम एक हो गए हैं'।








View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Angad Bedi returned home after tested negative for covid 19 hugged wife and daughter video goes viral
अंगद बेदी, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नेहा ने लिखा, 'हमने आपको बहुत याद किया, हर दिन हर मिनट और हर सेकेंड'। उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे पसंद तो कर ही रहे हैं वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है।

विज्ञापन
Angad Bedi returned home after tested negative for covid 19 hugged wife and daughter video goes viral
अंगद बेदी और नेहा धूपिया - फोटो : Instagram

अंगद बेदी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना'  में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई का किरदार निभाया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वो 'फालतू', 'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed