{"_id":"60aa0871912a7a703a341c05","slug":"when-salim-khan-talking-about-on-salman-khan-s-relationships-said-leave-him-alone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: ऐश्वर्या से लेकर संगीता बिजलानी तक, टूटा सलमान का दिल तो पिता सलीम खान ने कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: ऐश्वर्या से लेकर संगीता बिजलानी तक, टूटा सलमान का दिल तो पिता सलीम खान ने कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 May 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और सलीम खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार सलमान खान के लव अफेयर के बारे में तो सभी जानते हैं। आज भी बैचलर की जिंदगी जी रहें सलमान खान का एक-दो नहीं बल्कि कई अभिनेत्रियों संग रिलेशनशिप रहा है। सलमान काफी बिंदास मिजाज के इंसान हैं और उनसे भी ज्यादा कूल उनके पिता सलीम खान हैं। सलीम खान ने अपने बेटों को खुली छूट दी थी कि सड़कों पर घूमने की बजाय गर्लफ्रेंड को घर पर ले आओ। शायद यही वजह है कि सलमान खान के कोई भी रिलेशनशिप उनके पिता से छिप नहीं पाए। सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है, जिसमें संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली, कैटरीना कैफ समेत कई अभिनेत्रियां शामिल हैं। फैंस अक्सर सलमान से सवाल करते रहते हैं कि 'वो शादी कब कर रहे हैं?' लेकिन क्या आपको मालूम है कि सलमान खान का ब्रेकअप होने पर उनके पिता ने क्या कहा था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलीम खान ने बेटे के ब्रेकअप पर क्या बोला था।
2 of 5
सलमान खान
सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा, जिसमें एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ उनका 10 साल रिश्ता रहा, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद भाईजान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आईं, जो कि सलमान से शादी करने के सपने लेकर पाकिस्तान से आई थीं। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं टिका। इसके बाद सलमान खान की जिंदगी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई। लेकिन एक्टर के आक्रामक व्यवहार की वजह से ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद सलमान खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के लव अफेयर की चर्चा भी फिल्मी गलियारों में कई दिनों तक रही।
3 of 5
सलीम खान, सलमान खान
वैसे तो सलीम खान अपने बेटों के रिलेशनशिप को लेकर कम ही बोलते हैं लेकिन उन्होंने सलमान खान के रिश्तों को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। इस इंटरव्यू में सलमान और ऐश्वर्या के ब्रेकअप को लेकर सवाल किया गया था। जिस पर सलीम खान ने कहा था, 'उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे दोनों बड़े हो गए हैं। अगर उनके रिश्ते में ताकत है, तो दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है कि अलग नहीं कर सकती है और अगर आप उन्हें मारते हैं, तो वह अमर प्रेमी बन जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय संग सलमान खान के हिंसक बर्ताव पर सलीम खान ने कहा था कि, ‘ऐश्वर्या किसी भी मजबूरी में सलमान खान के साथ नहीं हैं। वह उनके साथ घूम रही हैं, क्योंकि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्यों हम एक ही इंसान को कोसते रहते हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलीम खान ने सलमान खान के संग संगीता बिजलानी और सोमी अली के रिश्ते को लेकर कहा था, 'अगर प्यार मजबूत नही होता है, तो दो लोगों का अलग होना लिखा होता है। सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूट गया है, बेशक दोनों का रिश्ता दस साल तक चला था। सोमी के साथ भी उनका रिश्ता टिक नहीं पाया था।' खैर, सलमान खान के रिलेशनशिप को लेकर सलीम खान ने कुछ भी कहा हो लेकिन उनका अपने बेटे के साथ दोस्ती वाला रिश्ता निभाते हैं। सलीम खान अपने सभी बच्चों के लिए कूल डैड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।