'टाइगर जिंदा है' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता अंगद बेदी (Angad Bedi) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। अंगद एक वेबसीरीज 'मुम्भाई' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे जिस वजह से उनके घुटने में चोट आ गई थी। इसी घुटने के ऑपरेशन कराने से पहले का अंगद बेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि उनकी पत्नी नेहा धूपिया (Neha Dhupia) को इस बात की खबर ही नहीं है कि उनके पति अंगद का किस घुटने का ऑपरेशन हो रहा है।
अंगद बेदी का सर्जरी करवाने से पहले का वीडियो वायरल, पत्नी नेहा धूपिया को नहीं पता थी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए अंगद ने लिखा- 'ये मैं हूं। घुटने की सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। बहुत बातें करना मेरे खून में है। इस वीडियो को मेरी पत्नी ने रिकॉर्ड किया है। ये जान लेना जरूरी है कि उसे कोई अंदाजा नहीं है कि किस घुटने की सर्जरी होने वाली है, फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं।'
इस वीडियो में नेहा अंगद से पूछ रही हैं कि आपको कैसा लग रहा है? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'सब ठीक है।' इसके बाद नेहा ने अंगद से मजाकिया अंदाज में पूछा- 'सर्जरी के बाद खाने में क्या खाएंगे? ये सबसे लंबा वक्त होगा जब तुम बिना खाने के रहोगे।' इस पर अंगद ने तुरंत जवाब दिया- 'मैंने आठ घंटे से कुछ नहीं खाया है। इस ऑपरेशन के बाद मैं और मजबूत हो जाऊंगा।' वीडियो में इसके बाद नेहा अंगद के घुटने को छूती नजर आईं और कहा- 'जल्दी ठीक हो जाओ?'
A post shared by Angad Bedi “ARVIND VASHISHTHH” (@angadbedi) on
इसके बाद वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि नेहा को पता ही नहीं है कि अंगद के किस पैर के घुटने का ऑपरेशन हो रहा है। नेहा ने जैसे ही अंगद के घुटने को छुआ तो अंगद ने हंसते हुए कहा कि वह यह भी नहीं जानती कि किस घुटने का ऑपरेशन किया जा रहा है।
आपको बता दें, घुटने की सर्जरी करवाने से पहले अंगज बेदी पत्नी नेहा धूपिया के साथ जैसलमेर में थे। जैसलमेर में ये दोनों करीबी दोस्त अरविंद दुभाष की जन्मदिन पार्टी में शरीक हुए। जैसलमेर से वापस आते ही अंगद सर्जरी के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए। नेहा और अंगद ने 10 मई, 2018 को शादी की थी। इन दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में गुपचुप शादी रचाई थी।
गर्लफ्रेंड नताशा के घर रोका सेरेमनी के लिए पहुंचे वरुण धवन ? जानें इस खबर की पूरी सच्चाई